बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी दूसरी बार माता-पिता बने हैं। डीटेल खबर के अंदर है।
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और उनके लविंग हसबैंड व एक्टर अंगद बेदी (Angad Bedi) के लिए आज यानी 3 अक्टूबर 2021 का दिन ढेर सारी खशियां लेकर आया है। दरअसल, ये स्टार कपल दूसरी बार पैरेंट्स बन चुका है। एक्ट्रेस ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
पहले ये जान लीजिए कि, मई 2018 में अभिनेता अंगद बेदी के साथ गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधी नेहा को एक बेटी मेहर धूपिया बेदी हैं, जो अब तीन साल की हैं। वहीं, अब कपल दूसरी बार पैरेंट्स बनने का सुख प्राप्त किया है, जिसकी जानकारी अंगद बेदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।
(ये भी पढ़ें- शाहरुख खान के बेटे आर्यन से एनसीबी कर रही पूछताछ, क्रूज पर हो रही रेव पार्टी में थे शामिल)
दरअसल, नेहा धूपिया के पति व एक्टर अंगद बेदी ने 3 अक्टूबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। अपनी और नेहा के प्रेग्नेंसी फोटोशूट की एक फोटो शेयर करते हुए अंगद ने कैप्शन में लिखा है, ''सर्वशक्तिमान ने आज हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया। नेहा और बेबी दोनों ठीक हैं। मेहर अपने बेबी का टाइटल अपने छोटे भाई को देने के लिए तैयार है। बेदी बॉय आ गया है। वाहेगुरु मेहर करे। नेहा धूपिया, इस सफर में एक योद्धा बनने के लिए शुक्रिया। इसे हम चारों के लिए बेहद यादगार लम्हा बनाएं।'' इस पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई कमेंट करके कपल को बधाई दे रहा है।
(ये भी पढ़ें- अफसाना खान ने 'बीबी 15' के लिए अपनी शादी की पोस्टपोन, सलमान से पूछा- 'बिना प्यार के कैसे रहते हैं?')
बीते दिनों, अंगद बेदी ने एक इंटरव्यू में अपनी वाइफ नेहा की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने बताया था कि, नेहा बहुत ही सकारात्मक व्यक्ति हैं। उन्होंने घर का मौहाल काफी अच्छा बनाया हुआ है और उन्होंने खुशी-खुशी अपने तीसरे ट्राइमेस्टर में अपने काम को जारी रखा हुआ है। अंगद बेदी ने अपने बेबी का बेसब्री से इंतजार करने के बारे में कहा था कि, ‘अब, मुझे लगता है कि, बेबी नंबर दो के साथ हमारा परिवार पूरा हो जाएगा। और जब मैं काम से घर लौटूंगा, तब मुझे एक खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। लड़का होगा या लड़की, हम अभी तक इस बारे में नहीं जानते हैं, लेकिन हम बहुत खुशी-खुशी अपने आने वाले बेबी का इंतजार कर रहे हैं।’
इसके आगे अंगद बेदी ने बताया था कि, उन्होंने और नेहा ने अब तक अपने होने वाले बच्चे के नाम पर फैसला नहीं किया है। वहीं, ‘जूम’ को दिए एक इंटरव्यू में अंगद बेदी ने बताया था कि, उनकी इच्छा है कि, उनके पिता व पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी, उनके दूसरे बच्चे का नाम रखें। अंगद ने कहा था कि, ‘हम देखते हैं। हमने अभी तक बच्चे के नाम पर कोई फैसला नहीं किया है। मैं पसंद करूंगा, अगर मेरे पिता मेरे बच्चे को नाम देंगे। मुझे अपने बच्चों पर अपने पिता का आशीर्वाद पसंद आएगा।’
(ये भी पढ़ें- करण कुंद्रा ने एक्स GF अनुषा दांडेकर संग ब्रेकअप पर की बात, कहा- 'टूटे हुए दिल ने नई दिशा दी है')
फिलहाल, अंगद बेदी और नेहा की फैमिली अब पूरी हो चुकी है और दोनों अपने इस नए फेज को एंजॉय कर रहे हैं। हम भी कपल के बेटे के आगमन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।