एक्ट्रेस नीतू कपूर रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बेटे व एक्टर रणबीर कपूर के बचपन का एक किस्सा बताया, जब उन्होंने मस्ती में फायर ब्रिगेड को बुला लिया था।
पॉपुलर रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ में हर हफ्ते बॉलीवुड सेलिब्रिटीज बतौर गेस्ट शामिल होते हैं, जो यहां पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई किस्से फैंस के साथ शेयर करते हैं। इस हफ्ते इस रियलिटी शो में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) शामिल हुईं। इस दौरान नीतू कपूर ने अपनी लाइफ से जुड़े कई मजेदार किस्सों के बारे में बताया। इसी मौके पर नीतू कपूर ने अपने लाडले बेटे व एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से जुड़ी बचपन की यादों को भी शेयर किया। नीतू कपूर ने शो में रणबीर कपूर की एक शरारत के बारे में बताया, जिसमें एक्टर ने फायर ब्रिगेड को घर तक बुला लिया था। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
दरअसल, ‘जूम’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीतू कपूर ने इस शो में बताया कि, रणबीर कपूर बचपन में काफी ज्यादा शरारती थे। बचपन में रणबीर ने मस्ती-मस्ती में फायर अलार्म बजा दिया था, जिसकी वजह से पूरी बिल्डिंग में हंगामा हो गया था। उस दौरान वह अपने परिवार के साथ में लंदन में थे। नीतू ने कहा कि, ‘उसने फायर अलार्म को देखा और फिर सोचा कि, क्या होगा अगर मैं इसे दबा दूंगा? और उसने वो बटन दबा दिया। तुरंत ही बिल्डिंग के नीचे बहुत सारे फायर ब्रिगेड वाले आ गए थे और उन्हें देखकर रणबीर डर गया था। उसने इसके बार में किसी को नहीं बताया था। उस दौरान वह सिर्फ अपनी दादी के पास गया और कहा, मैंने किया है, किसी को बताना मत।'
(ये भी पढ़ें: सना सैयद और इमाद शमसी के रिसेप्शन की तस्वीरें आईं सामने, रेड साड़ी में कहर ढा रहीं एक्ट्रेस)
इस शो में नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर की पहली सैलरी का भी जिक्र किया, जिससे मां-बेटे लंच पर गए थे। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपने बेटे रणबीर कपूर के गाने पर डांस किया था। नीतू ने शो में कहा कि, ‘यहां पर जो भी गेस्ट आते हैं, वह दादा (अनुराग बासु) के गाने पर डांस करते हैं। मेरा बहुत मन है कि, मैं अपने बेटे के गाने पर डांस करूं।’ इसके बाद नीतू कपूर और अनुराग बासु ने रणबीर कपूर की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के गाने ‘गलती से मिस्टेक’ पर डांस भी किया था। इस दौरान उनके साथ स्टेज पर सभी कंटेस्टेंट्स भी मौजूद थे।
(ये भी पढ़ें: अंगिरा धर के विदाई सेरेमनी में रोने लगे थे पति आनंद तिवारी! एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात)
इसके अलावा, इस शो में पहुंचकर नीतू कपूर ने अपने पति व दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को भी याद किया। हुआ यूं था कि, शो में सभी कंटेस्टेंट्स ने नीतू कपूर और ऋषि कपूर के हिट गानों पर डांस किया था। इसी दौरान पति ऋषि कपूर को याद कर एक्ट्रेस नीतू कपूर की आंखे नम हो गई थीं। ये देखकर सेट पर मौजूद हर व्यक्ति इमोशनल हो गया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया था। वीडियो क्लिप में नीतू को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘इतनी अच्छी श्रद्धांजलि। मुझे नहीं लगता कि किसी ने कभी दिया है या दे सकता है। यह दिल को छू गया।’
(ये भी पढ़ें: यामी गौतम सुहागन लुक में आईं नजर, बड़ी लाल बिंदी, सिंदूर और लाल चूड़ी में दिखीं खूबसूरत)
फिलहाल, इस बात में कोई शक नहीं है कि, नीतू कपूर अपने परिवार से बेहद प्यार करती हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।