एक्ट्रेस आलिया भट्ट के 28वें जन्मदिन पर उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक खास फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 15 मार्च 2021 को अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर दुनियाभर से लोगों ने एक्ट्रेस को बधाई भेजे। इसी क्रम में उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने भी सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने कुछ पसंदीदा लोगों के साथ फोटो भी शेयर की। आइए देखते हैं वो फोटो।
पहले तो ये जान लीजिए कि, करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट और एक्ट्रेस नीतू कपूर व दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अपने रिलेशनशिप को पब्लिक करने के बाद दोनों को अक्सर एक-साथ पार्टीज और वेकेशंस पर स्पॉट किया जाता है। कहा तो ये भी जाता है कि रणबीर और आलिया लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में हों या नहीं, लेकिन दोनों की खूबसूरत जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। यहां तक कि आलिया रणबीर के फैमिली के साथ भी अक्सर देखी जाती हैं। ऐसे में आलिया के बर्थडे पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बर्थडे विश किया।
दरअसल, नीतू कपूर ने 15 मार्च 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर आलिया की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे जानने वालों में सबसे कूलेस्ट और खुशहाल लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं। सभी को अपनी सकारात्मकता और ताकत से इंस्पायर करती रहिए। हम आपको बहुत प्यार करते हैं।'
वहीं, 15 तारीख की रात में नीतू कपूर ने अपने इंस्टा पर एक फोटो भी शेयर की। तस्वीर में आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट दिखाई दे रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट ब्लैक आउटफिट में अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ बैठी हुई हैं। वहीं नीतू आलिया के पास खड़ी होकर आलिया का हाथ थामे प्यार लुटा रही हैं। इस फोटो में दो और भी लोग नजर आ रही हैं, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से फोटो में नीतू कपूर के बेटे रणबीर नहीं दिख रहे हैं। (ये भी पढ़ें- पूजा गौर के एक्स बॉयफ्रेंड राज सिंह अरोड़ा ने 'मन की आवाज: प्रतिज्ञा 2' शो के लिए एक्ट्रेस को दी बधाई)
नीतू कपूर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, 'कुछ हसीन पलों को कुछ बेहद ख़ास लोगों के साथ साझा किया।'
इसके अलावा आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर इसी फोटो को शेयर करते हुए सोनी राज़दान और बहन शाहीन को और नीतू कपूर को अपनी लाइफ का सबसे ज़रूरी हिस्सा बताया है। उन्होंने लिखा है, 'मेरे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण महिलाएं।' (ये भी पढ़ें- रश्मि देसाई ने पूर्व पति नंदीश संधू संग तलाक पर कहा- 'सब मुझ पर ही शक करते थे')
इसके अलावा, आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी के दौरान की एक फोटो भी शेयर करके सभी को थैंक्यू कहा है। उन्होंने लिखा है, 'सभी को थैंक्यू..लव और लाइट के लिए।' (ये भी पढ़ें- राखी सावंत 'नच बलिए 10' में पति रितेश संग मारेंगी एंट्री! एक्ट्रेस को मिला शो का ऑफर)
फिलहाल, एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब 28 साल की पूरी हो गई हैं। हम भी एक्ट्रेस को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।