एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपनी शादी के 41 साल पूरे होने पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी और ऋषि कपूर की शादी की कई अनदेखी तस्वीरें हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उन्हें आज भी हर कोई याद करता है। खासकर एक्टर की फैमिली उन्हें हर खास मौकों याद करना नहीं भूलती है।अभिनेता की पत्नी एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अक्सर अपने पति की याद में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करती हैं। ऐसे में 22 जनवरी 2021 को ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी के 41 साल पूरे होने के मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पति की याद में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कपल की शादी से लेकर उसके बाद की बिताई जिंदगी को दिखाया गया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी बड़े पर्दे पर तो हिट थी ही, लेकिन जब ये दोनों रियल लाइफ में कपल बने तो आज के युवाओं को कपल गोल्स देने से भी पीछे नहीं हटे। दोनों की जर्नी साथ में बेहतरीन रही। ये बात अलग है कि, ऋषि कपूर बीच में ही नीतू कपूर का साथ छोड़कर चले गए। सालों पहले अभिनेता अनु कपूर का रेडियो पर ‘सुहाना सफर’ नाम का एक शो आया करता था। इस शो पर जब एक बार नीतू सिंह पहुंची थीं, तो उन्होंने ऋषि कपूर के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया था, “मेरी ऋषि कपूर के साथ पहली मुलाकात बहुत खराब रही थी। उन्हें लोगों को परेशान करने की आदत थी। वो कभी मेरे मेकअप, तो कभी मेरे कपड़ों पर कमेंट कर दिया करते थे। मुझे बहुत गुस्सा आता था। वो एक ऐसे इंसान थे, जिन्हें लोगों को सताने में बहुत मजा आता था और उस समय मैं बहुत यंग थी। उनकी इन हरकतों पर मैं पागल हो जाया करती थी”। (ये भी पढ़ें: वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की तैयारियां शुरू, एक्टर के घर पहुंचा वेडिंग आउटफिट!)
खैर! अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो। दरअसल, 22 जनवरी 2021 को अपनी शादी के 41 साल पूरे होने के मौके पर नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ऋषि और नीतू की शादी की तमाम अनदेखी फोटो भी देखी जा सकती हैं। वहीं कपल के एक साथ बिताए गए पल और एक्टर की लाइफ के खास पलों को वीडियो में दिखाया गया है। वीडियो में कपल की लाइफ के सबसे खास पल यानी शादी की कई अनदेखी फोटोज को दिखाया गया है। इसे शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा है, बस आज हमारे 41 साल हो जाते। इसके साथ ही उन्होंने दिल की इमोजी भी बनाई है। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और इस पर कमेंट करके ऋषि कपूर को याद कर रहे हैं।
इसके पहले, 18 दिसंबर 2020 को ऋषि कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' की रिलीज के दिन एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति का फोटो कोलाज शेयर किया था। इस कोलाज में अभिनेता की 4 फोटो शामिल हैं। नीतू ने अपने पति की अलग-अलग उम्र की तस्वीरों को शेयर किया था। बाल कलाकार से लेकर अंतिम समय तक की उनकी तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने पति को याद किया था। इसे शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा था, '18 दिसंबर 1970 को 'मेरा नाम जोकर' फिल्म रिलीज हुई थी। आज उनके भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हो जाते।' (ये भी पढ़ें- राखी सावंत ने बताया वेलेंटाइन डे पर गिफ्ट भेजेंगे पति रितेश, तो अर्शी खान ने ऐसे उड़ाया मजाक)
29 दिसंबर 2020 को नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति ऋषि कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और बेटे रणबीर कपूर संग एक तस्वीर शेयर की थी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में एक इमोशनल नोट लिखा था। उन्होंने लिखा है, ''2020 काफी रोलर कोस्टर था !!! जब आपने छोड़ा तो मुझे लगा कि मैं शिकारियों के बीच में पकड़े गए हिरण के जैसे हो गई थी, जिसे ये नहीं समझ में आ रहा था कि अब किधर जाउं। #jjj उस समय काफी अलग फिल्म थी, क्योंकि इसने मुझे आगे बढ़ने के लिए कुछ दिया था!!! इसके बाद मुझे कोविड हो गया.. मैं इतना सब कुछ आप क्यूटीज के बिना नहीं सहन कर पाती...आप दोनों को मुझे संभालने के लिए धन्यवाद! #RnR #jugjuggjeeyo!''
वहीं, इससे पहले अपने ससुर राज कपूर की जयंती के मौके पर भी नीतू कपूर ने पति के साथ उनकी तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, ''आप दोनों को ही याद और मिस करती हूं।'' (ये भी पढ़ें- क्या जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे पवित्रा और एजाज? एक्ट्रेस के भाई से मिले एक्टर) गौरतलब है कि, बीते साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पति के निधन के बाद नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भावुक कर देने वाले पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिन्हें देखकर पता चलता है कि वे आज भी ऋषि कपूर को बहुत मिस करती हैं। हालांकि, धीरे-धीरे अब नीतू कपूर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की भी कोशिश कर रही हैं। भले ही ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने परिवारवालों और फैंस के दिलों में वे अब भी जिंदा हैं। तो आपको नीतू कपूर द्वारा अपनी एनिवर्सरी पर शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो हमें अवश्य दें।