नीतू कपूर ने कहा- 'कपूर परिवार के पास नकली अहंकार', मां की बात सुन बेटी रिद्धिमा हुईं हैरान

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने 'द कपिल शर्मा शो' में कहा है कि, कपूर परिवार के लोगों का अहंकार नकली है। आइए आपको दिखाते हैं उनका वीडियो।

By Kavita Gosainwal Last Updated: Sep 4, 2021 | 11:17:05 IST

अगर कहा जाए कि, कपूर परिवार ने बॉलीवुड को कई सुपरस्टार्स दिए हैं, तो गलत नहीं होगा। इस दिग्गज परिवार से अब तक राज कपूर, शम्मी कपूर, ऋषि कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर जैसे कई सुपरस्टार निकले हैं, जो लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। ऐसे में कई बार फैंस को इस परिवार के लोगों का एटीट्यूड भी देखने को मिला है। हालांकि, कपूर परिवार की बहू और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की वाइफ नीतू कपूर (Neetu Kapoor) का मानना है कि, कपूर परिवार के लोगों के पास नकली अहंकार है। जी हां, ये बात खुद नीतू ने पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में कही है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

ADVT
ADVT

पहले आप ये जान लीजिए कि, अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह कैंसर से पीड़ित थे और लंबे समय तक उन्होंने इस गंभीर बीमारी से जंग लड़ी थी। वहीं, अब नीतू कपूर अपने लविंग हसबैंड की खूबसूरत यादों के साथ अपनी जिंदगी बिता रही हैं। वह अक्सर अपने पति से जुड़ी बातों का जिक्र रियलिटी शोज में करती नजर आती हैं, जिससे दोनों के खूबसूरत रिश्ते के बारे में फैंस को पता चलता है।

(ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर और नीतू सिंह की लव स्टोरी: डबल शिफ्ट में काम करते हुए शुरू हुआ था प्यार)

ADVT.
ADVT.

अब आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, 4 सितंबर 2021 को टेलीकास्ट होने वाले 'द कपिल शर्मा शो' के एपिसोड में नीतू कपूर और उनकी लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी एक साथ नजर आने वाली हैं, जिसकी शूटिंग हो चुकी है। इस दौरान कपिल शर्मा के साथ नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर खूब सारी मजेदार बातें करती नजर आएंगी। चैनल द्वारा इस एपिसोड के कई प्रोमो वीडियोज शेयर किए गए हैं। इनमें से एक वीडियो में देखा जा सकता है कि, नीतू कपूर अपने कपूर परिवार के ‘अहंकार’ पर बात करती नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने 'नकली' बताया है। वीडियो में नीतू कहती दिख रही हैं कि, ‘कपूर के पास अहंकार है, जो नकली है। ये ऊपर से रुबाब और अंदर से उल्लू हैं।' नीतू कपूर की ये बात सुनकर वहां मौजूद तमाम लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं, लेकिन एक्ट्रेस की बेटी रिद्धिमा अपनी मां की बात सुनकर हैरान रह जाती हैं, जिस वजह से उनका मुंह खुला का खुला रह जाता है।

(ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर की चाचा ऋषि कपूर संग पुरानी फोटो आई सामने, चिंटू अंकल की गोद में रोती दिखीं एक्ट्रेस)

ADVT.
ADVT.

ADVT.
ADVT.

इसके अलावा, रिद्धिमा कपूर का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह खुलासा करती हैं कि, रणबीर कपूर अपनी बहन रिद्धिमा के कपड़े चुराकर अपनी गर्लफ्रेंड को देते थे। वीडियो में कपिल, रिद्धिमा से उस टाइम के बारे में बताने के लिए कहते हैं, जब वो लंदन में पढ़ाई कर रही थीं और रणबीर उनकी चीजें बिना इजाजत के अपनी गर्लफ्रेंड्स को दे दिया करते थे। इस सवाल पर हंसते हुए रिद्धिमा जवाब देती हैं, ‘हां, मैं लंदन में पढ़ाई कर रही थी और छुट्टियों में अपने घर वापस आई थी। मैं एक दिन ऐसे ही घर पर बैठी थी, तभी मैंने उसकी (रणबीर) एक फीमेल फ्रेंड को घर आते हुए देखा। तभी मैंने नोटिस किया कि, जो टॉप वो पहने हुई थी, वो मेरे पास रखे हुए एक टॉप से मिलता-जुलता था। तब मुझे एहसास हुआ कि, अपनी पॉकेट मनी को बचाने के लिए वो मेरी ज्यादातर चीजें अपनी गर्लफ्रेंड्स को दे दिया करता था।’

(ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर के बचपन की अनदेखी तस्वीर आई सामने, पिता ऋषि की गोद में बैठे दिखे एक्टर)

इस पर नीतू कपूर ने आगे कहा, “मैंने कभी अपने बच्चों को रुपए नहीं दिए। मैंने सिर्फ उन्हें उतना दिया, जितने कि उन्हें जरूरत थी और कभी उन्हें नहीं बिगाड़ा। मैं उन्हें बस इतना ही देती थी।'

ADVT.
ADVT.

फिलहाल, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर के इन किस्सों से साफ है कि, इस बार कपिल शर्मा के शो में दोनों मां-बेटी मिलकर कपूर परिवार से जुड़े कई सीक्रेट्स का खुलासा कर सकती हैं। तो नीतू कपूर की इस बात पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात

Nita Ambani ने 'Reliance' की वार्षिक मीटिंग में 'छोटी बहू' Radhika पर बरसाया प्यार, कही ये बात

मेहंदी आर्टिस्ट Veena Nagda ने सेलिब्रिटी से मिलने वाले तोहफों पर की बात, जानें कितना लेती हैं चार्ज

Adnaan Shaikh अपनी GF Ayesha संग करने वाले हैं 'निकाह', शादी में देरी न करने की दी सलाह

Hurun Rich List: जानें Gautam Adani और Mukesh Ambani की पत्नियों Priti व Nita की नेट वर्थ

Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala संग अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह कोई ग्रैंड..'

मिलिए IAS अधिकारी Pari Bishnoi से, साधु जैसी लाइफस्टाइल अपनाकर पास किया UPSC, हासिल की 30वीं रैंक

Sudhanshu Pandey ने Rupali Ganguly-Rajan Shahi से झगड़े के कारण छोड़ा 'अनुपमा'? जानें सच्चाई

कौन हैं Nikesh Arora की पत्नी Ayesha Thapar? मिलिए US के हाईएस्ट पेड इंडियन CEO की खूबसूरत वाइफ से