बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने ससुर राज कपूर की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) का अपने परिवार के हर एक मेंबर से ख़ास लगाव है। यहां तक जो सदस्य दुर्भाग्यवश उनके साथ अब नहीं हैं, उन्हें भी नीतू खास मौकों पर याद करना नहीं भूलती हैं। आज यानी 2 जून 2021 को लेजेंड्री एक्टर व नीतू के ससुर राज कपूर (Raj Kapoor) की डेथ एनिवर्सरी है। इस मौके पर नीतू ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है।
पहले ये जान लीजिए कि, राज कपूर एक भारतीय एक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर और फिल्म डायरेक्टर जो हिंदी सिनेमा में काम करते थे। उन्हें भारतीय सिनेमा और एंटरटेनमेंट के इतिहास का सबसे महान शोमैन कहा जाता है। राज कपूर ने ‘दास्तां’, ‘अनहोनी’, ‘आवारा’, ‘श्री 420’, ‘दिल ही तो है’, समेत तमाम हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। राज कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो एक्टर ने कृष्णा मल्होत्रा से साल 1946 में शादी की थी। कपल के पांच बच्चे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, ऋतु नंदा और रीमा जैन थे। इनमें से ऋषि कपूर, राजीव कपूर और ऋतु नंदा का निधन हो चुका है।
(ये भी पढ़ें: श्रेया घोषाल ने पहली बार दिखाई अपने बेटे की झलक, फैंस को बताया लाडले का नाम)
अब आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, 2 जून 2021 को राज कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर उनकी बहू नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। ये एक पुरानी वीडियो क्लिप है, जिसमें राज लाइफ और अपने एक्टिंग के पैशन के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने ‘मिस यू’ लिखा है।
इसके साथ ही रिद्धिमा ने भी अपने दादा को थ्रोबैक फोटो के जरिए याद किया है। रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर राज कपूर के साथ अपने बचपन की फोटो शेयर की है। इसमें उनकी कजिन करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी नजर आ रही हैं। ये तस्वीर काफी क्यूट है।
(ये भी पढ़ें: जान्हवी कपूर को मां श्रीदेवी बनाना चाहती थीं आत्मनिर्भर, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में किया शेयर)
इससे पहले, 14 दिसंबर 2020 को नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर राज कपूर और ऋषि कपूर की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें खुद नीतू भी दुल्हन के रूप में सजी हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘दोनों की बहुत याद आती है।’
ये पहली बार नहीं है, जब नीतू कपूर ने अपने दिवंगत ससुर राज कपूर की ब्यूटीफुल मेमोरीज शेयर की हों, वो अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। साल 2009 में ‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में नीतू कपूर ने अपने सास-ससुर के साथ रिलेशनशिप के बारे मेंबात की थी। मिसेज कपूर ने कहा था, “मैं कपूर फैमिली के साथ होकर काफी लकी हूं। ये एक ब्यूटीफुल फीलिंग है। मेरे सास-ससुर वंडरफुल रहे हैं और मुझे लगता है कि मैं अच्छी बहू हूं। मेरी सास मेरे लिए मां की तरह ज्यादा हैं। यहां तक वो अपने बेटे की शिकायत मुझसे करती हैं। मुझे लगता है कि मैंने पूरी जिंदगी जी है। कोई रिग्रेट नहीं है।” (ये भी पढ़ें: हंसल मेहता के पिता का हुआ निधन, डायरेक्टर ने इमोशनल नोट में लिखा- 'दूसरी तरफ मिलते हैं पप्पा') फिलहाल, हम भी राज कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।