एक्ट्रेस नीतू कपूर के बर्थडे पर उनके बेटे-बहू रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने उन्हें एक स्पेशल गिफ्ट दिया है। आइए आपको इसकी झलक दिखाते हैं।
महज 6 साल की उम्र में फिल्म 'सूरज' से बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं नीतू कपूर (Neetu Kapoor) आज बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 8 जुलाई 2022 को उन्होंने अपना 64वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर देश-दुनिया से एक्ट्रेस के चाहने वालों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में अभिनेत्री को उनके बेटे रणबीर कपूर और बहू आलिया भट्ट ने विशेष उपहार भेंट किए। अब नीतू कपूर ने इसकी एक झलक फैंस के साथ शेयर की है।
पहले तो ये जान लीजिए कि, नीतू कपूर ने लंदन में अपनी फैमिली के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, लेकिन इसमें उनके बेटे और बहू अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से शामिल नहीं हो सके थे। अपने बर्थडे पार्टी की एक फोटो शेयर करते हुए नीतू ने अपनी फैमिली की झलक दिखाई है। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है, इसमें नीतू अपने परिवार वालों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। नीले रंग की ड्रेस पहने अभिनेत्री हमेशा की तरह प्यारी लग रही हैं। फोटो में नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर, दामाद भरत साहनी, नातिन समायरा साहनी, रीमा जैन, सैफ अली खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, कियान राज कपूर, समायरा कपूर और तैमूर अली खान भी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बर्थडे लंच विद फैमिलिया।'
(ये भी पढ़ें- पायल रोहतगी-संग्राम सिंह ने संगीत सेरेमनी में किया रोमांटिक डांस, शरमाते हुए दिखा कपल)
अब आइए आपको रणबीर-आलिया द्वारा अपनी मां को दिए गए तोहफे की झलक दिखाते हैं। दरअसल, नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर आलिया और रणबीर द्वारा दिए गए फूलों के गुलदस्ते के साथ एक नोट की तस्वीर साझा की है। नोट पर लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे मॉम। तुम्हें बहुत प्यार करते हैं।' इस फोटो को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा है, 'थैंक्यू @aliaabhatt राणा'
इसके पहले, 8 जुलाई 2022 को सासू मां के जन्मदिन पर आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर नीतू कपूर के साथ अपने हल्दी समारोह की एक अनदेखी तस्वीर साझा की थी, जिसमें बिंदास सासू मां आलिया के माथे पर किस करती दिखाई दे रही थीं। तस्वीर के साथ आलिया ने लिखा था, "सबसे खूबसूरत आत्मा को जन्मदिन मुबारक हो .. मेरी सास/दोस्त/जल्द होने वाली दादी मां .. आपको ढेर सारा प्यार!!!"
(ये भी पढ़ें- 'कॉफ़ी विद करण' में आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी से जुड़े कई रोचक किस्सों का हुआ खुलासा)
इस बीच, रणबीर मौजूदा समय में अपनी आगामी फिल्म 'शमशेरा' का प्रचार कर रहे हैं, जिसमें वाणी कपूर और संजय दत्त भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है। दूसरी ओर, आलिया ने अपनी हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग पूरी कर ली है। हाल ही में, उन्होंने एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि, वह जल्द भारत आने वाली हैं।
नीतू के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार राज मेहता की 'जुगजुग जियो' में देखा गया था, जो रिलीज़ होने के दो सप्ताह बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म में वरुण धवन, अनिल कपूर और कियारा आडवाणी भी थे।
(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर ने फैमिली संग मनाया 64वां बर्थडे, बेटी रिद्धिमा कपूर ने आलिया-रणबीर को किया मिस)
फिलहाल, आपको रणबीर और आलिया द्वारा अपनी मां को दिया गया तोहफा कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।