हाल ही में, रियलिटी शो ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जज नीतू कपूर एक कंटेस्टेंट की जमकर तारीफ करती हैं और उन्हें ‘छोटी आलिया’ कहकर बुलाती हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ को जज कर रही हैं। अक्सर सेट से उनके क्यूट वीडियोज और तस्वीरें सामने आती रहती हैं। इसी क्रम में उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक कंटेस्टेंट पर जमकर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
दरअसल, कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें नीतू कपूर को ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ की एक क्यूट प्रतिभागी रिद्धि को लाड़-प्यार करते और उसकी प्रशंसा करते हुए देखा जा सकता है। रिद्धी की ड्रेस देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वह फिल्म 'गंगूबाई' (आलिया भट्ट अभिनीत गंगूबाई काठियावाड़ी) के किसी गाने पर डांस करने वाली हैं। वीडियो में नीतू उन्हें 'छोटी आलिया' बुलाती नजर आ रही हैं।
वीडियो में हम देख सकते हैं कि, रिद्धी, नीतू की गोद में बैठी हैं और नीतू भी उन्हें खूब प्यार कर रही हैं। उस पर प्यार की बौछार करते हुए नीतू कहती हैं, "आप मेरे लिए मेरी छोटी आलिया जैसी हो। आप छोटी सी, प्यारी सी आलिया हो।" यहां देखें वो क्यूट वीडियो।
बता दें कि, नीतू कपूर अपनी बहू आलिया भट्ट के साथ बेहद प्यारा बंधन साझा करती हैं। कई बार उन्हें आलिया की तारीफ करते हुए देखा गया है। रणबीर और आलिया भी नीतू कपूर को बेहद प्यार करते हैं। अक्सर इन्हें साथ में देखा जाता है।
आलिया भट्ट और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी। जब से इस जोड़े ने शादी की है, दोनों अपने वैवाहिक जीवन के हर पल का आनंद ले रहे हैं और सासू मां नीतू कपूर इनकी शादी से बेहद खुश हैं।
फिलहाल, आपको नीतू कपूर का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।