हाल ही में, एक्ट्रेस नीतू कपूर ने एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया है, जिसे उनकी बहू आलिया भट्ट पर कटाक्ष माना जा रहा है। आइए आपको बताते हैं।
दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं, जो अक्सर अपनी लाइफ के खास पलों को फैंस के साथ शोयर करती रहती हैं। हालांकि, ऐसी खबरें आती रहती हैं कि नीतू की अपनी बहू आलिया भट्ट से नहीं बनती। अक्सर हमने दोनों को पब्लिक इवेंट्स के दौरान एक-दूसरे पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष करते देखा है और इस बार नीतू ने जो लेटेस्ट पोस्ट की है, वो भी आलिया की तरफ ही इशारा करती है।
19 फरवरी 2024 को नीतू कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया, जिसमें आध्यात्मिक बुद्धि की शक्ति के बारे में बात की गई थी। अभिनेत्री की पोस्ट ने कई लोगों का ध्यान खींचा और ऐसा लग रहा था, जैसे वह किसी पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष कर रही हों। नोट को इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "जिन लोगों के पास ज्यादा आध्यात्मिक बुद्धि होती है, वे शब्द नहीं पढ़ते हैं, वे मनोदशा पढ़ते हैं। वे ऊर्जा पढ़ते हैं, वे वाइब्स पढ़ते हैं। बॉडी लैंग्वेज, आपकी आंखों में ईर्ष्यालु ऊर्जा, उनकी नकारात्मकता की भावना सर्वोच्च होती है। हो सकता है कि वे ज्यादा कुछ न कहें, लेकिन मेरा विश्वास करो, वे हर चीज़ पर ध्यान देते हैं।"
28 जनवरी 2024 को '69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024' में आलिया भट्ट को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में उनकी भूमिका के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था, लेकिन इसके लिए वह काफी ट्रोल भी हुई थीं। नेटिजंस ने दावा किया था वह अयोग्य थीं, इसलिए उन्होंने पुरस्कार खरीदा था। हालांकि, अभिनेत्री ने चुप्पी साधे रखी और अपने ऊपर लगे आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 31 जनवरी 2024 को आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक कोट साझा किया था, जो ट्रोल्स पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष जैसा लग रहा था। उनके नोट को इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "सर्वोच्च ध्यान कुछ भी नहीं सोचना है। यदि आप एक क्षण भी बिना विचार किए रह सकते हैं, तो महान शक्ति आएगी।"
'रेडिट' पर पोस्ट साझा किए जाने के तुरंत बाद नेटिजंस ने इस पर अपनी राय देनी शुरू कर दी थी। कुछ ने दावा किया था कि आलिया की पोस्ट उनके ट्रोल्स को जवाब थी, दूसरों ने बताया था कि वह लगातार आलोचना से भड़क उठी थीं। एक नेटिजन ने लिखा था, ''यदि आप खरीदे गए पुरस्कारों के बिना एक वर्ष तक रह सकते हैं, तो अधिक समझदारी होगी।" एक अन्य ने लिखा था, "ओह, वह डिफो ट्रिगर हैं। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि लोग 'आरआरकेपीके' में उनके औसत अभिनय की आलोचना करेंगे। आम तौर पर यह सिर्फ ट्रोलिंग है, लेकिन इस बार लगभग हर कोई उन्हें पुरस्कार के लिए अयोग्य बता रहा है।" यहां देखें कमेंट्स।
Neetu Kapoor-Soni Razdan ने Raha और Rishi Kapoor की फैन-मेड फोटो पर किया रिएक्ट, देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इससे पहले, आलिया भट्ट अपनी सासू मां नीतू कपूर के जन्मदिन समारोह में शामिल नहीं हो पाई थीं, जिसके बाद नीतू ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक नोट साझा किया था, जिससे इस बात पर बड़ी चर्चा हुई थी कि क्या आलिया और उनके ससुराल वालों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। अपने बच्चों रणबीर और रिद्धिमा के साथ अपना जन्मदिन मनाने के बाद, नीतू ने एक गुप्त नोट साझा किया था, जिसमें बताया गया था कि कैसे परिवार अब पहले जैसे नहीं रहे हैं।
नीतू की इस पोस्ट पर नेटिजंस ने सोचा था कि यह उनकी बहू आलिया भट्ट के बारे में था, जो उनकी सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हुई थीं। नोट को इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "हमारे परिवार अब पहले जैसे नहीं रहे, इसका कारण यह है कि हमने उन लोगों को दफना दिया है, जो परिवार को एकजुट रखते थे।"
Alia Bhatt पर 'सासू मां' Neetu ने बरसाया प्यार, 'कैंची वाली बहू' कमेंट के बाद वायरल हुआ वीडियो, देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, नीतू कपूर की लेटेस्ट पोस्ट पर आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।