एक्ट्रेस नीतू कपूर अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' के प्रमोशन के दौरान एक चमकती जैकेट और काली पैंट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, उनकी महंगी बेल्ट ने हमारा ध्यान खींचा। आइए आपको दिखाते हैं।
दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने हमेशा अपने चुलबुले स्वभाव, स्टनिंग लुक्स, बोल्ड एक्टिंग और प्यारी मुस्कान से हमारा दिल जीता है। 70 और 80 के दशक की अभिनेत्री होने के अलावा नीतू कपूर दिवंगत ऋषि कपूर की एक प्यारी पत्नी थीं और वह रणबीर कपूर व रिद्धिमा कपूर की एक प्यारी मां भी हैं। कुछ समय पहले ही वह अपनी बहू आलिया भट्ट की सास बनी हैं।
एक अभिनेत्री के रूप में फैशन की अच्छी समझ होनी चाहिए और नीतू कपूर इस बेंचमार्क को हासिल करने में कभी असफल नहीं हुई हैं। नीतू कपूर टिनसेल टाउन की सबसे फैशनेबल शख्सियतों में से एक हैं, जो अपनी यूनिक स्टाइल से ट्रेंड को हिट करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। महंगे लग्जरी आइटम रखने से लेकर उन्हें बार-बार फ्लॉन्ट करने तक, अभिनेत्री सुर्खियों में आना अच्छे से जानती हैं!
(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय पति सूरज नांबियार के वीडियो मैसेज को देख हुईं भावुक, एक-दूसरे पर लुटाया प्यार)
14 मई 2022 को नीतू कपूर को मुंबई शहर में अपनी आगामी फिल्म 'जुग जग जियो' के प्रमोशन के दौरान उनके अन्य सह-कलाकारों अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली के साथ देखा गया। नीतू कपूर ने निश्चित रूप से अपनी सार्टोरियल फैशन चॉइस से सभी का ध्यान खींचा। उन्हें रफ़ल कॉलर के साथ एक सफेद रंग की शर्ट पहने देखा जा सकता है और इसे उन्होंने क सुंदर गुलाबी रंग की झिलमिलाती जैकेट और काली धोती-स्टाइल पैंट के साथ पेयर किया था।
(ये भी पढ़ें- तैमूर और जेह को घर में फिल्में देखने की नहीं है परमिशन, दादी शर्मिला टैगोर ने किया खुलासा)
नीतू कपूर ने चमकती गुलाबी आंखों, सॉफ्ट विंग्ड लाइनर और एक बेज न्यूड लिप शेड के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था। उन्होंने अपने लुक को पिंक स्टोन स्टडेड इयरड्रॉप्स के साथ कंप्लीट किया था। हालांकि, यह उनका स्फटिक-जड़ित 'कोको चैनल' लोगो का बेल्ट था, जिसने हमारा ध्यान खींचा। कुछ शोध करने के बाद हमने पाया कि, ये चिकना छोटा बेल्ट 1,200 अमेरिकी डॉलर यानी 92,983.80 रुपए का है। इसे पहन पाना हर किसी के बस की बात नहीं है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के मेहंदी समारोह के लिए होने वाली सास नीतू कपूर ने फैशन डिजाइनर जोड़ी अबू जानी संदीप खोसला की एक रंगीन साड़ी का विकल्प चुना था। नीतू ने एक खूबसूरत साड़ी पहनी थी और इसे एक शानदार कुंदन ज्वेलरी सेट के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया था।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर के साथ प्रिंटेड मिनी ड्रेस में डिनर डेट पर हुईं स्पॉट, देखें वीडियो) खैर, नीतू कपूर साबित कर रही हैं कि, उम्र सिर्फ एक संख्या है और 60 साल पार करने के बाद भी कोई भी ग्लैमरस रह सकता है। तो आपको एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।