आज यानी 21 सितंबर 2022 को बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर कई सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) आज यानी 21 सितंबर 2022 को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी फैमिली और इंडस्ट्री के दोस्त उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में करीना की ननद सोहा अली खान और बहन करिश्मा कपूर व चाची नीतू कपूर ने भी बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि करीना ने साल 2002 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन भी थे। इसके बाद करीना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने 'जब वी मेट', 'हिरोइन', 'कभी खुशी कभी गम', 'थ्री इडियट्स' जैसी बड़ी हिट फिल्मों में काम किया है। इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की है। अब ये दोनों दो बच्चों तैमूर अली खान और जेह अली खान के माता-पिता हैं।
करीना की बहन करिश्मा कपूर ने अपनी छोटी बहन को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने दो बेहद प्यारी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें दोनों साथ में नजर आ रही हैं। ये उनके बचपन की फोटो है। छोटी करीना और करिश्मा दोनों कैमरे के लिए खुशी के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ करिश्मा ने लिखा, ''सबसे अच्छी बहन और मेरी सबसे अच्छी दोस्त को, जन्मदिन मुबारक हो।''
(ये भी पढ़ें : रश्मिका मंदाना से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक, टॉलीवुड की सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस)
करीना कपूर खान की बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह करीना के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। अगली तस्वीर में मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा व करीना के साथ नजर आ रही हैं और इसके साथ उन्होंने लिखा है, "अधिक सेल्फी और पाउट्स।"
करीना की चाची व एक्ट्रेस नीतू कपूर ने एक्ट्रेस को बर्थडे विश करते हुए खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर उनके एक ऐड शूट की है, जिसमें करीना और नीतू सेल्फी के लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ''जन्मदिन मुबारक हो खूबसूरत।''
करीना की प्यारी ननद सबा अली खान ने भी अपनी भाभी को जन्मदिन की बधाई दी और लिखा, ''हैप्पी बर्थडे बेबो। आपको हमेशा शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार।''
करीना की चचेरी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपनी प्यारी बहन को जन्मदिन की बधाई दी है। शेयर की गई फोटो में दोनों साथ में कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो प्यारी बेबो।'
वर्क फ्रंट की बात करें, तो बेबो अगली बार फिल्म 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' में दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग उन्होंने खत्म कर ली है। सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म के लिए वह पहली बार जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ काम कर रही हैं।
(ये भी पढ़ें : अक्षय कुमार ने बेटी नितारा संग शेयर किया क्यूट वीडियो, कहा- 'आज महसूस हुआ कि मैं हीरो हूं')
फिलहाल, हम भी करीना कपूर खान को उनके जन्दमदिन की बधाई देते हैं।