इस स्टोरी में हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता और उनकी बेटी मसाबा गुप्ता के मुंबई में स्थित खूबसूरत आशियाने के बारे में बताने जा रहे हैं।
90 के दशक में बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने समाज द्वारा महिलाओं के लिए बनाए गए नियमों और शर्तों के आगे न झुककर इतिहास रच दिया था। उनकी बेटी मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) एक मजबूत महिला के विचार को फिर से परिभाषित कर रही हैं, जो खुद को अपनाने से नहीं डरती हैं। नीना जहां अपनी शानदार एक्टिंग स्किल्स के लिए जानी जाती हैं, वहीं उनकी बेटी मसाबा एक प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर हैं। दोनों महिलाएं अलग-अलग दुनिया में राज कर रही हैं, फिर भी उनका जिंदगी जीने का एक ही तरीका है।
नीना और मसाबा के व्यक्तित्व अलग हैं, फिर भी वे एक साथ सुपर क्यूट लगती हैं। किसी भी अन्य मां-बेटी की जोड़ी की तरह, उनके भी अपने खुश और मूडी दिन होते हैं, लेकिन वे हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़ी रहती हैं। उनके मजबूत व्यक्तित्व की तरह, उनका घर कलात्मक चमत्कारों से भरा है और यह एक शांत वाइब देता है।
(ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के इस शानदार महल में रहती हैं नीना गुप्ता, बालकनी से लेकर बेडरूम तक सब कुछ है यूनिक)
नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता के मुंबई के जुहू स्थित घर में सब कुछ काफी प्यारा है। शहर की हलचल वाली जगह चुनने से लेकर समुद्र तट से सिर्फ एक मिनट की दूरी तक, उनका घर खूबसूरत यादों से बना है। ये घर मां-बेटी की जोड़ी की अलग-अलग पर्सनैलिटी को खूबसूरती से दर्शाता है। जहां एक को अपनी एक्टिंग पर्सनैलिटी के लिए जाना जाता है, वहीं दूसरे को अपने यूनिक फैशन डिज़ाइन के लिए जाना जाता है।
नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता के पास कलात्मक और प्राचीन साज-सज्जा के सभी सामान हैं। जैसे ही आप उनके समुद्र की ओर मुख वाले घर में प्रवेश करेंगे, वहां पर आपको प्रिस्टिन सफेद दीवार पर उनके कुछ सुंदर फैमिली फोटो फ्रेम दिखाई देंगे। आप कुछ प्यारे पीस भी देखेंगे, जो आपके मूड को हल्का करने के लिए पर्याप्त हैं।
(ये भी पढ़ें: नीना गुप्ता की बायोग्राफी: करीना से बातचीत में एक्ट्रेस ने उस शादी का किया जिक्र, जो नहीं हो सकी)
एक्ट्रेस के घर का लिविंग रूम काफी बड़ा और खूबसूरत है, जिसमें बनी खिड़कियों से आने वाली रोशनी इसे और भी ज्यादा रोशन कर देती है। इसमें पड़े हुए आईवरी कलर के काउच और उसी रंग की टेबल उनके घर की रिलैक्सिंग थीम को मैच करती है।
डाइनिंग एरिया में व्हाइट दीवारें और आईवरी कलर की फ्लोरिंग, घर की थीम पर रखी गई हैं। यहां पर 6-सीटर की लकड़ी की डाइनिंग टेबल पुराने जमाने की वाइब्स देती है। दीवार की दाहिनी साइड में एक खूबसूरत लकड़ी का आभूषण रखा गया है। नीना ने इसके पीछे की कहानी भी शेयर की थी। उन्होंने खुलासा किया था कि, उन्हें फिल्ममेकर श्याम बेनेगल ने इसे गिफ्ट के रूप में दिया था। बेनेगल के साथ उन्होंने एक ‘यात्रा’ नाम का शो किया था। उनके कमरे की दूसरी दीवार पर ललिता लाजमी की एक महंगी पेंटिंग टंगी हुई है।
(ये भी पढ़ें: नीना गुप्ता: एक ऐसी एक्ट्रेस जो शादी के पहले बनी मां, 49 साल में हुआ प्यार और रचाई शादी)
उनके रिलैक्सिंग घर की एक अन्य हाइलाइट उनकी बालकनी है, जहां मां-बेटी की जोड़ी अक्सर एक साथ कॉफ़ी पीते हुए या अकेले किताबें पढ़ते हुए बिताती है।
नीना और मसाबा के किचन एरिया में फैंसी चीजें नहीं हैं, बल्कि ये एक रेगुलर और वार्म वाइब देता है। एक बार नीना ने बताया था कि, रंगों के मामले में उनकी और उनकी बेटी की पसंद एक जैसी है, तो उन्हें इस बारे में आपस में एक-दूसरे से लड़ना नहीं पड़ता है।
नीना का बेडरूम उनकी साधारण पर्सनैलिटी को दर्शाता है। हालांकि, उनके रूम का इंट्रेस्टिंग पार्ट उनका कपबोर्ड है, जो उनके साथ उनके पिछले तीन घरों से रहा है।
फिलहाल, नीना और मसाबा गुप्ता का घर वाकई बेहद खूबसूरत है। तो आपको उनका घर कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।