निर्देशक विग्नेश शिवन और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नयनतारा से इसी साल शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
टॉलीवुड के सबसे बिंदास जोड़े विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) और नयनतारा (Nayanthara) अपने प्यारे-प्यारे पोस्ट से सुर्खियों में बने रहते हैं। निर्देशक विग्नेश का अपनी गर्लफ्रेंड नयनतारा के लिए प्यार इतना गहरा है कि, यह हमारे दिलों को झकझोर देता है। अब 2022 में ही उनकी शादी के बारे में चर्चा हो रही है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
दरअसल, एक हालिया रिपोर्ट ने उनकी शादी के डीटेल की पुष्टि की है। 25 मार्च 2021 को विग्नेश शिवन ने अपने इंस्टा हैंडल से नयनतारा के सीने पर रखे हाथ की एक तस्वीर साझा की थी। फोटो में नयनतारा सगाई की अंगूठी पहने नजर आ रही थीं। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ''मेरी जीवन रेखा को मेरी उंगलियों से बांध दिया।''
(ये भी पढ़ें- बेटे नील के साथ पहला मदर्स डे मनाने पर बोलीं काजल अग्रवाल, कहा- 'उत्साहित हूं')
'पिंकविला' की एक हालिया रिपोर्ट ने सुझाव दिया कि, छह साल तक डेटिंग करने के बाद नयनतारा और विग्नेश शिवन इस साल यानी 2022 में अपने जीवन के अगले चरण में कदम रखेंगे। जोड़े के करीबी एक सूत्र ने खुलासा किया कि, वे जून 2022 में शादी करेंगे। लेकिन जगह और तारीख अभी तय नहीं की गई है। इसलिए, हम अभी भी उनकी शादी की पुष्टि के लिए आधिकारिक समाचार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सूत्र ने कहा कि, "हां, वे शादी कर रहे हैं। लेकिन कुछ भी खुलासा करना जल्दबाजी होगी, क्योंकि सब कुछ शुरुआती चरण में है और चर्चा चल रही है। एक बार सब कुछ तय हो जाने के बाद, वे जल्द ही अपने प्रशंसकों के साथ इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा कर सकते हैं।"
इससे पहले, दिव्या दर्शिनी द्वारा होस्ट किए गए एक तमिल टॉक शो के साथ एक साक्षात्कार में नयनतारा ने सहमति व्यक्त की थी कि, उनकी और विग्नेश की सगाई हो गई है। अपनी सगाई की अंगूठी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि, "यह मेरी सगाई की अंगूठी है। हम प्राइवेट लोग हैं इसलिए हम एक भव्य समारोह नहीं करना चाहते थे। जब हम शादी करने का फैसला करेंगे, तो हम निश्चित रूप से सभी को सूचित करेंगे। हमारी सगाई परिवार के करीबी सदस्यों की उपस्थिति में हुई थी। हमने अभी तक हमारी शादी का फैसला नहीं किया है।"
कुछ हफ्ते पहले, नयनतारा और विग्नेश शिवन की 'सीक्रेट' शादी का एक वायरल वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा था। वीडियो में अभिनेत्री को अपने प्रेमी विग्नेश के साथ कालीगंबल मंदिर से बाहर निकलते हुए दिखाया गया था। हालांकि, माथे पर नयनतारा के सिंदूर ने सभी का ध्यान खींचा था। जिसके बाद फैंस ने उनके सीक्रेट वेडिंग का अनुमान लगाया था।
(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल ने पहली बार बेटे नील की तस्वीरें कीं शेयर, लाडले के लिए लिखा इमोशनल नोट)
फिलहाल, क्या आप भी नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी की आधिकारिक घोषणा को लेकर उत्साहित हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।