Nayanthara-Vignesh ने अपने बेटों के साथ मनाई पहली कृष्ण जन्माष्टमी, नन्हें बच्चों ने पहनी धोती

डायरेक्टर विग्नेश शिवन ने पत्नी नयनतारा और जुड़वा बच्चों उयिर व उलागम के साथ अपने घर पर मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Sep 7, 2023 | 14:38:59 IST

फेमस साउथ इंडियन डायरेक्टर विग्नेश शिवन और एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) ने 9 जून 2022 को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में ग्रैंड वेडिंग की थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद 9 अक्टूबर 2022 को उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वा बेटों उयिर और उलागम का स्वागत किया था। तब से प्यारे माता-पिता अपने बच्चों के साथ बिताए गए स्पेशल मोमेंट की झलकियां फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा, नयनतारा व विग्नेश को साल 2023 में सभी त्योहार को बेहद उत्साह के साथ मनाते देखा जा रहा है, क्योंकि उन्हें पहली बार अपने जुड़वा बच्चों के साथ इसे मनाने का मौका मिला है।

ADVT
ADVT

विग्नेश शिवन ने दिखाई बेटों उयिर और उलागम के पहले कृष्ण जन्माष्टमी की झलक

7 सितंबर 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर विग्नेश शिवन ने पत्नी नयनतारा और जुड़वा बेटों उयिर व उलागम के साथ अपने घर पर मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी की एक प्यारी तस्वीर साझा की। तस्वीर में दोनों बच्चों को पूजा सामग्री के साथ खेलते देखा गया। फोटो पीछे की तरफ से क्लिक ​की गई है। उन्होंने गोल्डन बॉर्डर वाली सुंदर व्हाइट कलर की धोतियां पहनी थीं और बहुत प्यारे लग रहे थे। इसके अलावा, हम पूजा के लिए खूबसूरती से सजाए गए विग्नेश और नयनतारा के घर के मंदिर को भी देख सकते हैं। 

अनमोल तस्वीर साझा करते हुए प्यारे पिता ने लिखा, "हमारे दो कृष्णा के साथ! बहुत सारे सुंदर और अच्छे पलों के साथ ऐसी शानदार #कृष्णजयंती! हमारे #Uyir & #Ulag को ढेर सारा प्यार। कृष्ण जयंती की शुभकामनाएं, आशा है कि हर किसी के पास परिवार और दोस्तों के साथ एक अद्भुत जयंती होगी।"

ADVT.
ADVT.

जब नयनतारा ने अपने जुड़वा बच्चों के चेहरे का किया खुलासा

अपने इंस्टा हैंडल पर नयनतारा ने 31 अगस्त 2023 को अपने बच्चों के साथ एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो की शुरुआत में नयनतारा को छोटे बच्चों को गोद में लिए हुए एक कमरे से बाहर निकलते देखा गया। वे तीनों सनग्लासेस के साथ व्हाइट आउटफिट में नजर आए। हालांकि, उयिर और उलागम के क्यूट लुक ने वास्तव में हमारे दिलों को पिघला दिया था। इसे साझा करते हुए प्यारी मां ने लिखा था, "नान वंधुतेन नु सोलु...।" जिसका अर्थ है, "उन्हें बताओ कि मैं यहां हूं...।" इसी वीडियो के जरिए नयनतारा ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू भी किया था।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब विग्नेश शिवन और नयनतारा ने जुड़वा बच्चों के साथ मनाया अपना पहला 'ओणम' 

27 अगस्त 2023 को विग्नेश शिवन ने अपने इंस्टा हैंडल से नयनतारा और जुड़वा बच्चों के साथ अपने पहले ओणम उत्सव की दिल पिघला देने वाली झलकियां साझा की थीं। पहली तस्वीर में हमने चार लोगों के परिवार को फर्श पर बैठे हुए देखा, जबकि प्यारे माता-पिता अपने बच्चों को किस कर रहे थे। एक अन्य तस्वीर में उनके जुड़वा बच्चे उयिर और उलागम को त्योहार के स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हुए दिखाया गया था। छोटे बच्चे पारंपरिक धोती में बेहद प्यारे लग रहे थे।

ADVT.
ADVT.

जब विग्नेश और नयनतारा ने की थी अपने बच्चों के जन्म की घोषणा

9 अक्टूबर 2022 को जुड़वा बच्चों उयिर और उलागम के आगमन के साथ विग्नेश और नयनतारा ने पहली बार माता-पिता बनने का सुख प्राप्त किया था। इसके तुरंत बाद उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर फैंस के साथ इसकी घोषणा की थी। तस्वीरों में प्यारे माता-पिता अपने जुड़वा बच्चों के छोटे पैरों के साथ पोज देते नजर आए थे। पोस्ट में उन्होंने अपने बच्चों के नाम भी बताए थे और सभी को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए एक प्यारा नोट भी लिखा था।

ADVT.
ADVT.

Nayanthara को पुरानी तस्वीरों में पहचानना मुश्किल, नेटिजन ने कहा- 'प्लास्टिक सर्जन अवॉर्ड का हकदार' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर नयनतारा और विग्नेश के जुड़वा बच्चों के प्यारे लुक के दीवाने हो गए हैं। तो आपको उनका लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Anant-Radhika के संगीत में Ranbir-Alia ने चुराई लाइमलाइट, Salman-Ranveer ने भी जमाया रंग

Anant के संगीत में Isha सिल्वर लहंगे में दिखीं स्टनिंग, भाभी Shloka ने व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'