हाल ही में, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने अपनी मां श्वेता बच्चन नंदा के बर्थडे पर कुछ अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड के शहंशाह अभिताभ बच्चन और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda) लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन फिर भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में, उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने अपनी मां के 48वें बर्थडे के मौके पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, श्वेता बच्चन ने 16 फरवरी 1997 को 'एस्कॉर्ट ग्रुप' के बिज़नेसमैन निखिल नंदा से शादी की थी। साल 1997 में इस कपल के घर एक बेटी ने जन्म लिया था, जिसका नाम नव्या नवेली रखा गया। नव्या और श्वेता दोनों ही बच्चन परिवार के बेहद क्लोज हैं। नव्या ने भी अपनी मां की तरह एक्टिंग को अपना करियर नहीं बनाया बल्कि उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करके कुछ कॉलेज फ्रेंड्स के साथ ‘आरा हेल्थ’ नाम से एक ऑनलाइन हेल्थकेयर पोर्टल बनाया है, जो लोगों को हेल्थ के प्रति जागरूक करता है।
(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ससुराल में मनाएंगी होली, पति राहुल-सासू मां संग सेलिब्रेशन के लिए हैं उत्साहित)
दरअसल, श्वेता बच्चन नंदा 17 मार्च 2022 को अपना 48वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी प्यारी बेटी ने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी है। पहली तस्वीर में वो अपनी मां के साथ दिख रही हैं, जो बेहद क्यूट है। वहीं, दूसरी फोटो में वो अपनी मां का हाथ पकड़े हुए पोज दे रही हैं। यहां देखिए वो तस्वीरें।
(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे-विक्की जैन शादी के बाद साथ में मनाएंगे पहली होली, बताया अपना सेलिब्रेशन प्लान)
श्वेता बच्चन नंंदा को उनके भाई अभिषेक बच्चन ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बहन के साथ एक अनदेखा वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें हम भाई-बहन की जोड़ी के कुछ क़ीमती पलों को देख सकते हैं। अभिषेक ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "हैप्पी बर्थडे श्वेता दी।
(ये भी पढ़ें- जब पुनीत राजकुमार ने पत्नी अश्विनी रेवनाथ को गिफ्ट की थी 4 करोड़ की लेम्बोर्गिनी उरुस कार)
फिलहाल, हम भी श्वेता बच्चन नंदा को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। वैसे, आपको ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।