हाल ही में, सुपस्टार अभिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपने पिता निखिल नंदा के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों वेकेशन एंजॉय करते दिख रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
बॉलीवुड के सुपस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की लाडली नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन किसी ना किसी कारण सुर्खियों में छा जाती हैं। एक बार फिर वह चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने पिता निखिल नंदा के साथ नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
पहले ये जान लीजिए कि, नव्या ने 'फोरडम यूनिवर्सिटी' से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। उन्होंने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर एक हेल्थकेयर पोर्टल शुरू किया है। उनके पोर्टल का नाम है 'आरा हेल्थ' है। ये हल्थकेयर उन्होंने महिलाओं की हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को लेकर जागरुक करने के लिए शुरू किया है।
(ये भी पढ़ें- करण मेहरा की एक्स वाइफ निशा ने NGO में मनाया बेटे कविश का जन्मदिन, शेयर किया क्यूट वीडियो)
अब बात करते हैं नव्या द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीर की। दरअसल, नव्या ने 15 जून 2022 को अपने इंस्टा हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने पिता निखिल नंदा के साथ दिख रही हैं। इस तस्वीर में दोनों कैमरे के आगे पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों साथ में काफी खुश भी हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''बस मैं और मेरे पिताजी एक साथ दुनिया की खोज कर रहे हैं।'' इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, दोनों वेकेशन को एंजॉय कर रहे हैं।
नव्या की इस पोस्ट पर उनकी मां श्वेता बच्चन नंदा समेत कई सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं। श्वेता ने लिखा, 'बेहद क्यूट'। तो नीतू कपूर ने लिखा, 'आप दोनों बहुट प्यारे लग रहे हैं'। वहीं कई सेलेब्स ने दिल वाले इमोजी बनाए हैं। यहां देखें बाकी कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
बता दें कि, नव्या अपनी मां श्वेता और पिता निखिल के बेहद क्लोज हैं। अक्सर वो अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पिछले साल अपने पिता के बर्थडे पर नव्या ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए एक फैमिली तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह सभी साथ में वक्त बिताते नजर आ रहे थे।
(ये भी पढ़ें- अमृता राव का 'लव लाइफ' पर बड़ा खुलासा, बोलीं- 'पहले अनमोल ने नहीं, किसी और ने किया था प्रपोज')
फिलहाल, हमें तो नव्या और उनके पिता निखिल नंदा का प्यारा बॉन्ड काफी पसंद है। वैसे, आपको इनकी ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।