फैशनिस्टा नताशा पूनावाला उन फेमस लोगों में से एक हैं, जिन्होंने 'ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023' में भाग लिया। हालांकि, इंटरनेट पर उनका लुक ट्रेंड कर रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।
नताशा पूनावाला (Natasha Poonawalla) एक फेमस सोशलाइट हैं और उन्हें किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। उन्हें फैशन आइकॉन में से एक माना जाता है और उन्होंने भारत को दुनिया भर में गौरवान्वित किया है। वह लगभग हर इंटरनेशनल फैशन इवेंट में शिरकत कर चुकी हैं। हाल ही में, नताशा ने 'ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023' में शिरकत की और यह उनका लुक है जो लाखों दिल जीत रहा है। हालांकि, उनके लुक को लेकर इंटरनेट पर मिली-जुली प्रतिक्रिया आई है।
ऑस्कर पुरस्कार के लिए नताशा एक कॉनिकल चोली के साथ एक गोल्डन एसिमेट्रिकल ड्रेस में स्टनिंग लग रही थीं। आउटफिट जॉन पॉल गाल्टियर का था। हालांकि, यह उनकी एक्सेसरीज थी, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। नताशा ने स्टेटमेंट बॉक्सिंग इयररिंग्स, गोल्डन टैसल हील्स और बॉक्स क्लच के साथ अपने लुक को स्टाइल किया था। उनके लुक का एक और आकर्षण उनकी बड़ी डायमंड रिंग थी।
नताशा के बोल्ड मेकअप ने उनके लुक को चार चांद-लगा दिए थे। डार्क कैट आईलाइनर, ग्लॉसी लिप्स और टाइट बन में बंधे बालों को चुनकर उन्होंने अपने लुक को ग्लैमरस बनाए रखा था।
नताशा ने ऑस्कर में अपने एक और लुक की तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने एक ब्लैक कलर का लेदर गाउन पहना था और अपने फिट शेप को फ्लॉन्ट किया था। कान के आकार के एक यूनिक क्लच को चुनकर उन्होंने अपने लुक को मिनिमल रखा था। नताशा ने अपने बालों को रेट्रो स्टाइल वाले कर्ल्स में स्टाइल किया था।
जहां हमें नताशा का लुक पसंद आया, वहीं इंटरनेट पर मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। किसी को उनका बोल्ड अंदाज पसंद आया, तो किसी ने उन्हें पैसे को बर्बाद करने के लिए शो-ऑफ करार दिया। एक यूजर ने लिखा, 'बेकार का ग्लैमर जब दुनिया को और दयालुता की जरूरत है।' एक अन्य ने कमेंट किया, "ब्लैक लेदर पहनकर ऑस्कर कौन जाता है।" एक नेटिज़न ने लिखा, "ऐसा लगता है कि काला बिन बैग चारों ओर लिपटा हुआ है।" एक यूजर ने यह भी लिखा, "बड़ी आई देश को लूटके अपना ज्वेल्स दिखाने।" एक ने लिखा, "इस तरह आप पैसे का उपयोग करती हैं, इसका उपयोग करिए।" यहां देखें यूजर्स की प्रतिकियाएं।
बता दें कि नताशा पूनावाला, साइरस एस पूनावाला की बहू हैं, जो एक भारतीय अरबपति हैं और साइरस पोनावाला समूह की अध्यक्ष हैं। इसमें भारत का सीरम इंस्टीट्यूट भी शामिल है, जो दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता है। 247 एकड़ में फैला है नताशा पूनावाला का शानदार फार्महाउस। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हमें नताशा का लुक बहुत पसंद आया, खासकर उनकी भारी-भरकम अंगूठी। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।