एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग सगाई करने के बाद एक फैंस ने नागा चैतन्य से उनकी पूर्व पत्नी सामंथा रुथ प्रभु संग एक खास फोटो हटाने की डिमांड की है। आइए आपको फोटो दिखाते हैं।
साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) ने आज यानी 8 अगस्त 2024 को अपनी गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) संग सगाई कर ली है, जो हर किसी के लिए चौंकाने वाली खबर है। चैतन्य के पिता और दिग्गज अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी ने सगाई की घोषणा करते हुए उनकी दो तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि, नेटिजंस के एक वर्ग ने नागा चैतन्य और उनकी पूर्व पत्नी सामंथा रुथ प्रभु के बारे में कमेंट करने शुरू कर दिए।
बता दें कि नागा चैतन्य ने सगाई की खबर आने से पहले सामंथा के साथ की सभी तस्वीरें हटा दी थीं। हालांकि, एक तस्वीर में चैतन्य और सामंथा एक रेसकार के पास खड़े हैं, जिसे अभिनेता ने नहीं हटाया है। जैसे ही फैंस ने वह फोटो देखी, वैसे ही उन्होंने अभिनेता से वह फोटो भी हटाने की मांग की।
एक फैन बताया कि उन्होंने सैम के साथ बाकी सभी तस्वीरें पहले ही हटा दी थीं और सवाल किया कि उन्होंने सिर्फ़ यही एक तस्वीर क्यों छोड़ी। कमेंट में लिखा था, “आपने सैम की तस्वीरें हटा दी थीं और उन्हें इंस्टा और ट्विटर पर अनफ़ॉलो कर दिया था। आपने यह तस्वीर क्यों नहीं हटाई?”
Nagarjuna ने Sobhita का अपने परिवार में किया स्वागत, उनकी इंगेजमेंट डेट '8.8.8' का बताया महत्व, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहे और आखिरकार अक्टूबर 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के चार साल बाद, अक्टूबर 2021 में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक शेयर पोस्ट के जरिए अपने अलग होने की घोषणा की थी।
इसके एक साल बाद, 2022 से वह एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग रिश्ते में आए। उनकी डेटिंग रूमर्स सोशल मीडिया पर तभी से घूम रही हैं। दरअसल, दोनों को लंदन में वेकेशन के दौरान एक साथ देखा गया था। इसके अलावा, उन्हें जून 2024 में यूरोप वेकेशन पर भी साथ स्पॉट किया गया था।
जब Naga Chaitanya ने स्वीकारी थी रिश्ते में धोखा देने की बात, Samantha के फैंस ने दी प्रतिक्रिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, चैतन्य द्वारा सामंथा संग एक खास तस्वीर न हटाए जाने पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।