एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने अपने नए घर में दिवाली सेलिब्रेट की थी। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने नये घर की झलक दिखाई है। आइए आपको भी दिखाते हैं।
टेलीविजन एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के लिए यह उत्सव का समय है, क्योंकि उन्होंने मुंबई में एक नया घर खरीद लिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है। मुनमुन दत्ता ने कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से प्रसिद्धि हासिल की है। यह शो टेलीविजन के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है। मुनमुन शो में 'बबीता जी' का किरदार निभा रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस के नए घर की तस्वीरें।
वर्षों से, मुनमुन दत्ता के लिंकअप की अफवाहें इंटरनेट पर चक्कर लगाती रहती हैं। कुछ महीनों पहले, उनके लिंकअप की अफवाहें अपने से नौ साल छोटे को-एक्टर राज अनादकट से जोड़ी गई थीं। जिसके बाद उन्हें इंटरनेट पर बेरहमी से ट्रोल किया गया था, लेकिन मुनमुन ने झूठी खबरों और ट्रोलर्स को फेक न्यूज फैलाने पर जबरदस्त पलटवार किया था।
(ये भी पढ़ें- जेठालाल से दयाबेन तक, एक एपिसोड के इतने रुपए लेते हैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सितारे)
हाल ही में, 8 नवंबर 2021 को मुनमुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नए घर में सेलिब्रेट की गई दिवाली समारोह की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, मुनमुन ने पिंक कलर के लहंगे के साथ येलो कलर का सीक्विन्ड ब्लाउज पहना हुआ है, इसमें वह बेहद सुंदर लग रही हैं। मुनमुन ने इन तस्वीरों के जरिए अपने नए घर और बालकनी की झलक फैंस को दिखाई है, जोकि रोशनी से जगमगा रही है।
(ये भी पढ़ें- 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के किरदारों के रियल लाइफ पार्टनर्स, जानें कौन हैं 'जेठालाल' की पत्नी?)
मुनमुन ने तस्वीरें शेयर कर नया घर खरीदने की खुशी का खुलासा किया। फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "नया घर नई शुरुआत. इस तरह एक देर से दीवाली पोस्ट. नए घर में शिफ्ट हो गए हैं. एक बिजी शूटिंग शेड्यूल के बीच, बहुत बीमार पड़ गई, ठीक भी हो गई। लेकिन अपने नए घर में एक नई जर्नी शुरू करने के लिए बिल्कुल एक्साइटेड हूं और एक सपना सच हो गया।" मुनमुन ने आगे लिखा है, "सोशल मीडिया से बहुत जरूरी ब्रेक लिया, मां और मेरे सबसे करीबी लोगों के साथ क्वालिटी टाइम बिताया, उनके साथ अपने तरीके से एक शांतिपूर्ण दिवाली मनाई। मैं आज जहां भी हूं, बिना किसी मदद के ग्राउंड जीरो से शुरू करके यहां तक पहुंची हूं। इस पर मुझे खुद पर बहुत गर्व है। मेरी मेहनत और ईमानदारी रंग लाई और मैं धन्य हूं। आशा है कि, आप सभी की दिवाली शानदार रही होगी।"
मुनमुन दत्ता और राज अंदकट की डेटिंग अफवाहों की बात करें तो, 'ईटाइम्स' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, मुनमुन और राज कुछ समय एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, और उनके परिवार भी उनके रिश्ते से अवगत हैं। इसके बाद अपने से 9 साल छोटे लड़के को डेट करने की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा था, तब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई थी।
(ये भी पढ़ें- दयाबेन से जेठालाल तक जवानी के दिनों में ऐसे दिखते थे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सितारे)
वर्कफ्रंट की बात करें तो, मुनमुन दत्ता इन दिनों कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आ रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस के घर की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।