'TMKOC' फेम Munmun Dutta उर्फ 'बबीता' जीती हैं शानदार लाइफ, जानें उनकी नेट वर्थ व घर-कार के बारे में

यहां हम आपको 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता की नेट वर्थ, घर और कार कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद कम ही लोगों को पता होगा। आइए बताते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Mar 15, 2024 | 16:07:39 IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भारतीय टेलीविजन के इतिहास के सबसे लंबे चलने वाले शोज में से एक है। शो का पहला एपिसोड 28 जुलाई 2008 को 'सोनी सब' पर प्रसारित किया गया था और 16 साल बाद भी यह टीवी के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में से एक है।

ADVT
ADVT

यह कहना उचित है कि दिलीप जोशी, दिशा वकानी, भव्य गांधी, अमित भट्ट, सोनालिका जोशी, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, कवि कुमार आजाद, शैलेश लोढ़ा और मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) जैसे अभिनेता ही हैं, जिन्हें इससे सबसे ज्यादा पहचान मिली। इनमें से मुनमुन दत्ता इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक एक्टिव हैं।

इंस्टाग्राम पर 8.1 मिलियन फॉलोअर्स के बड़े फैनबेस के साथ, मुनमुन दत्ता मिलियन फॉलोअर्स के दिलों पर राज कर रही हैं। मुनमुन वर्तमान में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। यहां हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ और नेट वर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद कम ही लोग जानते होंगे।

ADVT.
ADVT.

मुनमुन दत्ता का जन्म और शैक्षणिक योग्यता

मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। हालांकि, उनके माता-पिता के नाम सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन कई रिपोर्टों के अनुसार, वे दोनों गायक हैं। मुनमुन की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें, तो उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा 'ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल' कानपुर से पूरी की।

उनके पास 'मुंबई विश्वविद्यालय' से मास्टर डिग्री है। इस बात से हर कोई वाकिफ नहीं है कि मुनमुन ने शास्त्रीय संगीत की भी ट्रेनिंग ली है। अभिनेत्री ने 'दूरदर्शन' और 'आकाशवाणी' के लिए बाल गायिका के रूप में भी काम किया है। हालांकि, जैसे-जैसे वह बड़ी हुईं, उनका रुझान अभिनय की ओर थोड़ा अधिक हो गया और उन्होंने 17 साल की उम्र में अभिनय की शुरुआत की।

ADVT.
ADVT.

मुनमुन दत्ता का अभिनय डेब्यू

यह 2004 की बात है, जब मुनमुन दत्ता ने 17 साल की उम्र में प्रसिद्ध टेलीविजन शो 'हम सब बाराती' से अभिनय की शुरुआत की थी। बता दें कि दिलीप जोशी भी उसी शो में काम कर रहे थे और यह पहली बार था जब उन्होंने मुनमुन के साथ काम किया था।

ठीक एक साल बाद 2005 में मुनमुन दत्ता ने फिल्म 'मुंबई एक्सप्रेस' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने कमल हासन के साथ काम किया। आने वाले वर्षों में उन्होंने 'द लिटिल गॉडेस', 'हॉलिडे' और 'अमर आकाशे मेघ बृष्टि' जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया था। फिल्मों में इतना एक्सपोजर पाने के अलावा, मुनमुन को शो 'इंडियन आइडल 10', 'कौन बनेगा करोड़पति 13', 'बिग बॉस 15' और 'द खतरा खतरा शो' में देखा गया था।

मुनमुन दत्ता की प्रति एपिसोड फीस

कई रिपोर्टों के अनुसार, मुनमुन दत्ता को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक एपिसोड के लिए 50,000 से 75000 रुपए दिए जाते हैं। शो में वह 'बबीता अय्यर' का किरदार निभाती हैं, जो 'कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर' (तनुज महाशब्दे द्वारा अभिनीत) की ऑनस्क्रीन पत्नी हैं। 'टीएमकेओसी' में काम करने के अलावा, वह बहुत सारे ब्रांड का काम करती हैं और विज्ञापनों में भी दिखाई देती हैं, जो काफी हाई-पेड हैं।

ADVT.
ADVT.

जब 'TMKOC' की मुनमुन दत्ता उर्फ '​​बबीता जी' ने दिखाईं अपने नए घर की झलकियां, तुर्की से मंगाया है झूमर, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

मुनमुन दत्ता का कार कलेक्शन

'लहरें' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुनमुन दत्ता के पास लाखों की कीमत वाली दो कारें हैं। पहली 'टोयोटा इनोवा' है, जिसकी कीमत कथित तौर पर 17 लाख रुपए है। वहीं, दूसरी है 'मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर', जिसकी कीमत 10 लाख रुपए है। एक्ट्रेस को अक्सर इवेंट्स और अपने शो के सेट पर इन कारों में पहुंचते देखा जाता है।

मुनमुन दत्ता के पास मुंबई में है 1.80 करोड़ का अपार्टमेंट

यह 2021 की बात है, जब मुनमुन दत्ता ने मुंबई में एक बिल्कुल नया फ्लैट खरीदा था और यह कथित तौर पर लगभग 1.80 करोड़ रुपए का है। दिवाली के मौके पर एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। हमने बार-बार मुनमुन को अपने यूट्यूब वीडियो में अपने खूबसूरत घर की झलकियां साझा करते देखा है।

मुनमुन दत्ता की कुल संपत्ति

'लहरें' की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुनमुन दत्ता की कुल संपत्ति 2021 में लगभग 29 करोड़ रुपए थी। हालांकि, दो साल की अवधि के भीतर मुनमुन की कुल संपत्ति बढ़कर 2023 में 40 करोड़ रुपए हो गई। अभिनेत्री के मेन सोर्स ऑफ इनकम टीवी शोज, ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया और कई अन्य साधन हैं।

जब मुनमुन दत्ता व राज अनादकट के रिश्ते के बाद फैंस को याद आए जेठालाल, वायरल हुए थे मजेदार मीम्स, देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, मुनमुन के बारे में ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात