एक्ट्रेस मुनीषा खटवानी ने 25 मार्च 2022 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड समीर ठाकुर से शादी कर ली है। आइए आपको इनके वेडिंग की झलकियां दिखाते हैं।
इन दिनों लोकप्रिय अभिनेत्री मुनीषा खटवानी (Munisha Khatwani) बेहद खुश हैं, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन के प्यार समीर ठाकुर से शादी कर ली है। दोनों की मुलाकात एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी और जल्द ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 'तंत्र' फेम अभिनेत्री ने एक कदम आगे बढ़ते हुए समीर के साथ शादी रचाई। एक्ट्रेस की शादी की कुछ झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
23 मार्च 2022 को मुनीषा खटवानी ने अपने जीवन के प्यार समीर ठाकुर से सगाई की थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और उनके फैंस ने जमकर उन पर प्यार लुटाया था। वीडियो में मुनीषा ने एक क्रिस्टल-स्टडेड शिमरी ड्रेस पहनी थी, जिसमें एक वी-नेकलाइन और हाफ-स्लीव्स थी। उनके दूल्हे समीर ब्लैक कलर की बंधगला जैकेट में बहुत हैंडसम लग रहे थे। कपल एक साथ एकदम परफेक्ट लग रहा था।
(ये भी पढ़ें- नुसरत भरूचा अपने आउटफिट को लेकर बुरी तरह हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने कहा- 'उर्फी जावेद की बहन')
25 मार्च 2022 को मुनीषा खटवानी अपने सोलमेट समीर ठाकुर के साथ शादी के बंधन में बंधीं और उनकी शादी की झलकियां इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं। शादी के लिए मुनीषा ने टोमैटो-रेड कलर का स्टोन-जड़ित लहंगा पहना था और इसे स्कैलप्ड हेमलाइन व भारी चोली से सजे नेट दुपट्टे के साथ पेयर किया था। उन्होंने यूनिक गहनों का विकल्प चुना था, जिसमें मोती, क्रिस्टल और हरे मोती की बूंदों से सजी पोल्की हार, एक मैचिंग चोकर नेकपीस, मांग टीका से सजी एक माथा पट्टी, एक चिकना नथ, सुनहरी चूड़ियां और चूड़ा शामिल थे। वहीं, उनके दूल्हे राजा समीर रेड शेरवानी सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे। यहां देखिए मुनीषा और समीर की शादी की झलकियां।
(ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित ने कराया अपने घर का वर्चुअल टूर, मल्टीकलर दीवारों-यूनिक चीजों से सजा है आशियाना)
मुनीषा और समीर की शादी का उत्सव 22 मार्च 2022 को शगुन की मेहंदी के साथ शुरू हुआ था। होने वाली दुल्हन ने मेहंदी के लिए एक सुंदर पीले रंग का लहंगा पहना था, जिसे गोटा पट्टी से सजाया गया था। उन्होंने हैवी नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका से अपने लुक को और निखारा था। मुनीषा ने अपने पूरे लुक को मिनिमल मेकअप और कोहल-रिमेड आंखों के साथ पूरा किया था।
12 मार्च 2022 को मुनीषा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शानदार बैचलरेट पार्टी की कुछ झलकियां साझा की थीं। हम तस्वीरों में कश्मीरा शाह, फैशन डिजाइनर, रोहित के वर्मा, तनाज़ ईरानी और कई अन्य लोगों को देख सकते हैं। यहां देखें इसकी झलकियां।
(ये भी पढ़ें- 'निमकी मुखिया' फेम भूमिका गुरुंग ने वेडिंग रिसेप्शन की फोटोज कीं शेयर, पीच लहंगे में दिखीं सुंदर)
फिलहाल, हम भी मुनीषा और समीर को ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको मुनीषा की शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।