हाल ही में, रियलिटी शो 'लॉक अप' के विजेता मुनव्वर फारूकी की गर्लफ्रेंड नाजिला ने आखिरकार अंजलि अरोड़ा पर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
स्टैंड-अप कॉमेडियन व फेमस रियलिटी शो ‘लॉक अप’ के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का नाम अंजलि अरोड़ा के साथ जोड़ा गया था। अंजलि उनकी को-कंटेस्टेंट थीं। दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। लोगों ने ये भी कहा था कि, शो में दोनों ने एक-दूसरे का इस्तेमाल किया था। वहीं, कुछ ने कहा था कि, दोनों के बीच कुछ पक रहा है।
इन अफवाहों पर अब तक मुनव्वर की गर्लफ्रेंड नाजिला चुप थीं। उन्होंने मुनव्वर और अंजलि को लेकर अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। लेकिन जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जो हैरान कर देने वाला है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या है।
(ये भी पढ़ें- रुपाली गांगुली का खुलासा, 'हमारी शादी कुछ ही मिनटों में खत्म हो गई थी')
'ई-टाइम्स' ने नाजिला से 2 सवाल पूछे, पहला ये कि,आपका, मुनव्वर फारुकी और अंजलि अरोड़ा का समीकरण क्या है? और दूसरा ये कि, क्या अंजलि 'लॉक अप' पार्टी में आपको देखकर असहज थीं? इस पर नाजिला ने कहा कि, वो इस बारे में बात नहीं करना चाहती हैं।
नाजिला ने कहा, "मैं वास्तव में इस बारे में बात नहीं करना चाहती हूं। मैं इस बातचीत के लिए तैयार नहीं हूं।" इसके अलावा उन्होंने कहा, "मुझे बहुत खेद है कि, मैं अभी फ्री नहीं हूं। क्या मैं आपसे बाद में बात कर सकती हूं?" उनके इस जवाब से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वो इन सब पर बात करने से बच रही हैं। हालांकि, इसके पीछे क्या कारण है, ये तो उन्हें ही पता होगा।
(ये भी पढ़ें- कंगना रनौत ने खरीदी 5 करोड़ रुपए की मर्सिडीज मेबैक एस680 कार, फैमिली संग किया स्वागत)
दूसरी ओर अंजलि भी अपने इंटरव्यू में अपनी भावनाओं को पूरी तरह से प्रकट नहीं कर रही हैं। आपको बता दें कि, एक रिपोर्ट में बताया गया था कि, जब मुनव्वर फारूकी की जीत का जश्न हुआ था, तब उस पार्टी में अंजलि, नाजिला को देखकर खुश नहीं थीं। पार्टी के एक सूत्र ने बताया था कि, मुनव्वर ने भले ही उन्हें एक-दूसरे से मिलवाया हो, लेकिन उसके बाद उन्होंने अंजलि को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया, जिसके बाद अंजलि और नाजिला एक-दूसरे की मौजूदगी में काफी असहज थीं।
मुनव्वर फारूकी की गर्लफ्रेंड नाजिला 20 साल की हैं और मस्कट की रहने वाली हैं। वो कुछ साल पहले ही पुणे में शिफ्ट हुई थीं। वो टिक टॉक वीडियो के जरिए फेमस हुई थीं। अब वो मुनव्वर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।
(ये भी पढ़ें- कनिका कपूर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें: होने वाले पति संग लिप-लॉक करती आईं नजर)
फिलहाल, आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।