रियलिटी शो 'लॉक अप' के लेटेस्ट एपिसोड में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने खुलासा किया है कि, वह शादीशुदा और एक बच्चे के पिता हैं। आइए आपको बताते हैं कि, उन्होंने क्या कहा है।
फेमस रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए लोगों का दिल जीतने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने लेटेस्ट एपिसोड में उस वक्त लोगों को हैरान कर दिया, जब उन्होंने खुलासा किया कि, वह शादीशुदा और एक बच्चे के पिता हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, मुनव्वर फारूकी शो ‘लॉक अप’ में अपने खुले विचारों और बेधड़क बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। शो में उनकी और उनकी को-कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा की नजदीकियां भी देखने को मिल रही हैं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि, मुनव्वर के लेटेस्ट बयान ने लोगों का हैरान कर दिया है।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान ने पहना 32 हजार रुपए का ब्लैक जंपसूट, गोल्ड हुप्स के साथ लग रही थीं स्टनिंग)
दरअसल, शो की होस्ट कंगना रनौत ने मुनव्वर से उनकी निजी जिंदगी के बारे में खुलासे करने के लिए कहा, जिसकी चर्चाएं सोशल मीडिया पर चल रही थीं। जब कंगना ने मुनव्वर से जुड़ी एक ब्लर फोटो स्क्रीन पर लगाई, तो वह हैरान रह गए और उन्होंने कहा कि, वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताने के लिए तैयार हैं।
तब उन्होंने सबके सामने कबूल किया कि, वह शादीशुदा और एक बच्चे के पिता हैं। मुनव्वर ने खुलासा कि, उन्होंने बेहद कम उम्र में शादी कर ली थी। हालांकि, वह और उनकी पत्नी पिछले डेढ़ से अलग रह रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि, उनकी शादी और अलगाव पहले से ही कोर्ट में है, इसलिए उन्होंने इस बारे में सार्वजनिक रूप से बात करने से परहेज किया था।
यह सुनकर जहां सभी लोग हैरान होकर चुप हो गए, वहीं मुनव्वर के लिए अपना प्यार कबूल कर चुकीं अंजलि शॉक दिखीं। आगे मुनव्वर ने ये भी बताया कि, उनकी शादी से एक बेटा है, जिसके लिए वह यह शो कर रहे हैं। बाद में, सायशा शिंदे के साथ बातचीत में मुनव्वर ने साझा किया कि, वह अपने बेटे की वजह से अपनी शादी के बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं करना चाहते थे। पिछले 2 वर्षों से उन्हें बहुत कुछ प्रभावित और परेशान कर रहा है और वह नहीं चाहते कि, चीजें उनके तनाव को और बढ़ा दें।
(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट काजल अग्रवाल ने मैटरनिटी शूट का वीडियो किया शेयर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर)
मुनव्वर ने यह भी कहा कि, वह नहीं चाहते कि, उनके बेटे पर ऐसी किसी बात का असर पड़े। मुनव्वर ने कहा, “मुझे नहीं चाहिए कि, जो चीज का अब मतलब ही नहीं है वो चीज बाहर आए। पहले से ही बहुत कुछ है, बहुत सारी चीज़ें हैं, बहुत सारे टैग हैं, मुझे दूसरी चीज़ नहीं चाहिए। कुछ चीजें कोर्ट में हैं। मैं नहीं चाहता कि, ये चीजें बाहर आएं। थोड़ा सा बात करूंगा, तो सबको पूरा जानना होगा। मैं चीजों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा था। ये सब चीजें मुझे 2 साल से खा रही हैं।”
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट-रणबीर कपूर का ताजमहल पैलेस के 'बॉलरूम' में होगा शानदार रिसेप्शन)
फिलहाल, मुनव्वर के बारे में जानकर आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।