पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां आईं सामने, बेबी के केक ने खींचा ध्यान

हाल ही में, दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां हमारे हाथ लगी हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

By Rinki Tiwari Last Updated: Jan 11, 2022 | 11:00:06 IST

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का घर उस वक्त खुशियों से भर गया था, जब उनके घर में पोते पृथ्वी अंबानी का जन्म हुआ था। 10 दिसंबर 2020 को आकाश और श्लोका अंबानी के बेटे के रूप में जन्मे पृथ्वी, अंबानी परिवार के सबसे छोटे शहजादे हैं। पृथ्वी 10 दिसंबर 2021 को एक साल के हो गए थे और इस खास मौके को अंबानी परिवार ने गुजरात में अपने पैतृक घर पर बेहद शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया था, जिसकी झलकियां अब सामने आई हैं।

ADVT
ADVT

10 दिसंबर 2021 को पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे को अंबानी फैमिली ने अपने पैत्रृक आवास जामनगर (गुजरात) में एक भव्य समारोह के जरिए सेलिब्रेट किया था। 'रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क' की रिपोर्ट के अनुसार, पृथ्वी के बर्थडे सेलिब्रेशन में 120 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां शामिल थीं। करीब 100 पंडितों ने पृथ्वी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा पाठ किया था। और करीब 50,000 ग्रामीणों को अंबानी फैमिली ने भोजन कराया था, इसके साथ ही आस-पास के अनाथालयों को जरूरत के सामान दान किए थे।

(ये भी पढ़ें- पृथ्वी अंबानी की दादू मुकेश संग फोटो आई सामने, कुर्ता-पायजामा और जैकेट में क्यूट दिख रहे 'प्रिंस')

ADVT.
ADVT.

अब इस बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां भी सामने आई हैं। दरअसल, ‘आकाश मुकेश अंबानी’ नाम के एक फैन पेज ने पृथ्वी अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं। इनमें आप देख सकते हैं कि, ‘छोटे शहजादे’ के बर्थडे पर कितने सारे केक्स का अरेंजमेंट किया गया था। पेस्टल कलर की थीम पर मौजूद ये सारे केक्स और कप केक्स काफी प्यारे लग रहे। इनमें से एक केक काफी प्यारा लग रहा है, इस पर ‘प्रिंस पृथ्वी’ लिखा है। यहां देखें वो झलकियां।

ADVT.
ADVT.

ADVT.
ADVT.

पृथ्वी अंबानी का जन्मदिन बहुत ही शानदार तरीके से मनाया गया था और सेलिब्रेशन से सामने आईं कुछ झलकियां इस बात का सबूत थीं। पृथ्वी के बर्थडे पार्टी में सिंगर अरिजीत सिंह को बुलाया गया था। एक फैन पेज द्वारा साझा किए गए वीडियो में हम गायक अरिजीत सिंह को जन्मदिन की पार्टी में मंच पर लाइव परफॉर्म करते हुए देख सकते हैं।

इसके अलावा, फैन पेज द्वारा साझा की गई एक अन्य पोस्ट में हम देख सकते हैं कि, छोटे मंचकिन के दादू मुकेश अंबानी ब्लैक कलर का कोट और पैंट पहने पृथ्वी के जन्मदिन की पार्टी में तस्वीरें क्लिक करवा रहे हैं।

अंबानी परिवार भले ही सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहता है, लेकिन उनके फैन पेज पर आए दिन उनसे जुड़ी झलकियां सामने आती रहती हैं। कुछ समय पहले, हमें मुकेश अंबानी के साथ उनके पोते का एक बूमरैंग वीडियो देखने को मिला था, जिसमें दादू की गोद में पृथ्वी काफी प्यारे लग रहे थे। इसमें देखा जा सकता है कि, पृथ्वी अपने दादू को बड़े ही प्यार से निहार रहे हैं और मुकेश उनके साथ खेल रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- जब मुकेश अंबानी मीटिंग में हल करने लगे थे बेटी ईशा के गणित के सवाल, पत्नी नीता ने बताया था किस्सा)

जानकारी के लिए बता दें कि, मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने मार्च 2019 में अपनी कॉलेज फ्रेंड श्लोका मेहता के साथ शादी रचाई थी। शादी के डेढ़ साल बाद 10 दिसंबर 2020 को आकाश और श्लोका को एक बच्चे का आशीर्वाद मिला, जिसका नाम उन्होंने पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है।

(ये भी पढ़ें- 'एंटीलिया' के 27वें मंजिला पर ही क्यों रहती है अंबानी फैमिली? नीता अंबानी ने किया था खुलासा)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, अंबानी परिवार ने अपने छोटे शहजादे का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया था। तो आपको उनके बर्थडे केक्स कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Radhika Merchant ने अपनी 'ममेरू' सेरेमनी में पहना गुजराती लहंगा, 'जेठानी' Shloka भी दिखीं खूबसूरत

Anant-Radhika की 'ममेरू' सेरेमनी में पहुंचे Mukesh Ambani ने Isha की बेटी Aadiya को किया किस

Anant Ambani-Radhika के 'संगीत' के इनविटेशन कार्ड की झलक आई सामने, डेट और वेन्यू का हुआ खुलासा

Isha Ambani ने अपनी ग्लोइंग स्किन के ब्यूटी सीक्रेट का किया खुलासा, कहा- 'लोग निराश होंगे..'

जानें अब क्या करते हैं Shashi Kapoor के तीनों बच्चे, जिन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री ने कर दिया था रिजेक्ट

Anant-Radhika की वेडिंग में ये टॉप हॉलीवुड सिंगर कर सकते हैं परफॉर्म, करोड़ों में है इनकी फीस

BB OTT 3: Chandrika Dixit अपने नॉमिनेशन से हुईं नाराज, रोते हुए बोलीं- 'क्या जबरदस्ती करूं लड़ाई?'

क्या प्रेग्नेंट हैं Sonakshi Sinha? 'रेडिट' यूजर के शॉकिंग दावे के बाद फैंस ने एक्ट्रेस को दी बधाई

Anant Ambani-Radhika Merchant के 'संगीत' के लिए सजी फ्लोरल पर्पल-ह्यूड स्टेज की झलक आई सामने

कौन हैं Khalid Al Ameri? दुबई बेस्ड यूट्यूबर दो बच्चों के हैं पिता, तमिल एक्ट्रेस संग की है सगाई!

Ranvir Shorey ने 'BB OTT 3' में Pooja Bhatt संग अपने ब्रेकअप पर किया कटाक्ष, कहा- 'सबसे बड़ा स्कैम'

Arbaaz Khan-Sshura जल्द देंगे गुड न्यूज? मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर हुए स्पॉट, तो पैप्स ने पूछा सवाल

Shloka Mehta ने सामूहिक विवाह में पहना मिरर एंड जरी वर्क वाला मल्टी कलर 'गरारा सेट', दिखीं खूबसूरत

Sonakshi Sinha ने पति Zaheer संग हनीमून की तस्वीरें कीं शेयर, पूल में एंजॉय करता दिखा कपल

Isha Ambani ने सामूहिक विवाह के लिए पहना मोतियों और रेशम से सजा बेहद महंगा 'शरारा' सेट

Nita Ambani ने 'सामूहिक विवाह' की मेजबानी के बाद व्यक्त की खुशी, कहा- 'अनंत-राधिका की शुभ लग्न शुरू'

Nita Ambani ने पहनी 'गायत्री मंत्र' प्रिंटेड साड़ी, भगवान कृष्ण की कढ़ाई वाली 'पोटली' ने खींचा ध्यान

Isha Ambani और उनकी 'भाभी' Shloka ने 'समूह विवाह' के दौरान Nita Ambani संग शेयर किया क्यूट मोमेंट

अंबानी फैमिली द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह की झलकियां: कपल्स को गिफ्ट में मिले सोने-चांदी के गहने

Chandrika Dixit के फैन ने हाथ पर बनवाया उनके फेस का टैटू, बताया 'विनर', नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया