हाल ही में, हमें 'NMACC' में आयोजित एक कॉन्सर्ट से नीता अंबानी और मुकेश अंबानी का एक वीडियो मिला। इसमें मुकेश के क्यूट अंदाज पर नीता की प्रतिक्रिया ने हमारा दिल जीत लिया। आइए आपको दिखाते हैं।
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी इंडिया के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों 1985 में शादी के बंधन में बंधे थे और तब से वे हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ रहे हैं। बता दें कि नीता और मुकेश तीन बच्चों ईशा, आकाश और अनंत अंबानी के माता-पिता हैं। भले ही नीता और मुकेश की शादी को कई साल हो गए हैं, लेकिन वे अभी भी कपल गोल्स देने से नहीं कतराते। अब, एक बार फिर हमें उनके प्यार भरे पल की झलक मिली।
अपने इंस्टा हैंडल पर अंबानी के एक फैन पेज ने 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' में आयोजित कॉन्सर्ट का एक वीडियो शेयर किया। क्लिप में हम प्लेबैक सिंगर आदित्य गढ़वी को स्टेज पर दर्शकों के लिए परफॉर्मेंस करते हुए देख सकते हैं। हालांकि, यह मुकेश का अपनी पत्नी के प्रति क्यूट जेस्चर था, जिसने हमारा दिल जीत लिया। सिंगर ने खुलासा किया कि मुकेश अंबानी ने अपनी प्यारी पत्नी नीता अंबानी को एक खूबसूरत गाना समर्पित किया था, जिसे उन्होंने मंच पर प्रस्तुत किया था।
यह सुनकर दर्शकों में मौजूद नीता को शरमाते हुए अपनी आंखों को हाथों से ढंकते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही सिंगर ने खूबसूरत गाना गाया, मुकेश व नीता को भी उनके साथ गाते हुए देखा गया और ऐसा प्यार भरा पल दिल पिघला देने वाला था।
Mukesh-Nita Ambani अनदेखे वीडियो में ग्रैंड चिल्ड्रेन संग खेलते आए नजर, रोमांटिक गाने पर किया डांस। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के 'हस्ताक्षर समारोह' के दौरान मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी नीता के लिए प्यार भरा भाषण दिया था। बिजनेस टाइकून ने याद किया था कि कैसे 40 साल पहले नीता उनके जीवन में आई थीं और इसे प्यार व करुणा से भर दिया था। मुकेश ने यह भी कहा था कि नीता उनके परिवार की 'स्टार' हैं, जिनके चारों ओर उनके परिवार के ग्रह और चंद्रमा घूमते हैं। उसी भाषण में मुकेश ने नीता को 'एंकर' और अपने 'जीवन की नैतिक दिशा बताने वाला' बताया था। बिजनेसमैन ने आगे अपनी पत्नी को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया था, जिन्होंने उन्हें एहसास दिलाया कि जीवन में मूल्य, मूल्यांकन से अधिक महत्वपूर्ण हैं।
डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के साथ एक साक्षात्कार में रैपिड-फायर राउंड के दौरान नीता अंबानी ने खुलासा किया था कि मुकेश को आधी रात को ऑफिस से आने और फिर फिल्में देखने की आदत है। उसी के बारे में बात करते हुए नीता ने कहा था कि वह और मुकेश हर दिन रात 12 बजे से 3 बजे तक फिल्में देखते हैं। इसी इंटरव्यू में नीता अंबानी ने अपने शादीशुदा होने के अनुभव के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह मुकेश की पत्नी होने को एंजॉय करती हैं और यह सब पार्टनरशिप और प्यार के बारे में है।
Mukesh Ambani-Nita Ambani ने अपनी 39वीं मैरिज एनिवर्सरी पर काटा था 6-टियर गोल्डन केक, देखें झलक
फिलहाल, मुकेश अंबानी के इस जेस्चर पर नीता अंबानी की प्यारी प्रतिक्रिया के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।