पिछले दिनों से (Mahendra Singh Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) ने ही बनाया है और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है, आइए देखें।
पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप के बाद से ही पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है, वो टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हालांकि टीम इंडिया में नहीं होने के बावजूद भी धोनी अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर भी इनकी चर्चा छाई रहती है। पिछले दिनों एक बार फिर धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) ने ही बनाया है और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। इस वीडियो में साक्षी अपने पति एमएस धोनी को स्वीटी कह रही हैं। वीडियो में धोनी शर्म से लाल होते नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: क्रिकेटर सुरेश रैना के घर आया नन्हा मेहमान, तस्वीर शेयर कर फैंस को बताया बेटे का नाम)
वीडियो में एमएस धोनी दिल्ली के ताज पैलेस में हैं जहां वो एक सूटकेस होटल कर्मचारी को पकड़ाते हैं। तभी उनकी पत्नी साक्षी उन्हें स्वीटी-स्वीटी कहकर पुकारना शुरू कर देती हैं। जिसे धोनी अनसुना कर रहे हैं और अपने काम में ही मशगूल दिखाई दे रहे हैं। हालांकि दूसरे वीडियो में धोनी अपनी पत्नी के पास आते हैं और साक्षी फिर उन्हें स्वीटी और क्यूटी कहती हैं। जिसपर धोनी मुस्कुराते हैं और उन्हें कुछ कहते हैं। धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने पापा के लिए लिखा ये भावुक पोस्ट, कहा- हमें आप पर गर्व है)
बता दें एमएस धोनी वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ सेमीफाइनल मैच उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच था। इसके बाद से धोनी के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि अबतक धोनी की ओर से इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। कही क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि धोनी में अब क्रिकेट बाकी नहीं है और वो अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं। वहीं कई विशेषज्ञों को लगता है कि धोनी अब भी टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर वो टीम इंडिया में ना सिर्फ वापसी कर सकते हैं बल्कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी खेल सकते हैं। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप के बाद धोनी ने काफी समय आर्मी के साथ बिताया और इसके बाद वो परिवार के साथ घूमने गए। हालांकि अब धोनी ने आईपीएल के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। (ये भी पढ़ें: बालकनी में बिटिया रानी के साथ दिखे कॉमेडियन कपिल शर्मा, ड्रम बजाकर 'कोरोना वीरों' को कहा शुक्रिया)
विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन पर कोराना वायरस के कारण रद्द होने की तलवार लटक रही है। फिलहाल यह लीग 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित है। आईपीएल के साथ दर्शकों को जिसका सबसे अधिक इंतजार है, वो महेंद्र सिंह धोनी का है। धोनी ने इंग्लैंड में खेले गए 2019 के विश्व कप के बाद से किकेट नहीं खेला है। आईपीएल की तारीख नजदीक आई तो वो मैदान पर अभ्यास के लिए दिखे भी, लेकिन कोरोना के कारण आईपीएल के आगाज के साथ प्रैक्टिस भी टल गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस को 15 करोड़ रुपए की राशि अदा करने वाली है इस आईपीएल सत्र से लिए। मगर लीग इस बार कोरोना के संकट में घिरा है। इसलिए अभी कुछ फैसला नहीं हो सका है।
फिलहाल, एमएस धोनी और पत्नी साक्षी इन दिनों दिल्ली अपने घर पर हैं। वैसे आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।