बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार के साथ होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पूरे देश में आज यानी 18 मार्च 2022 को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बी-टाउन के कुछ सेलेब्स के लिए भी ये त्योहार सुपर स्पेशल है, क्योंकि वे शादी के बाद पहली बार होली सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) के लिए भी ये स्पेशल है, क्योंकि ये उनकी शादी के बाद पहली होली है।
अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि, मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही अभिनेत्री कपल गोल्स दे रही हैं, लेकिन अब उन्होंने अपनी पहली होली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर करके फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।
(ये भी पढ़ें- पायल रोहतगी पहलवान संग्राम सिंह संग जुलाई में लेंगी सात फेरे, बॉयफ्रेंड ने की शादी की घोषणा)
मौनी रॉय ने अपने पति सूरज नांबियार के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में मौनी और सूरज रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे को होली लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, एक तस्वीर में मौनी रॉय को अपने पति सूरज नांबियार के पैर को छूते हुए देखा जा सकता है।
इन तस्वीरों के साथ मौनी रॉय ने कैप्शन में लिखा है, “आपका जीवन हमेशा खुशियों, प्यार और हंसी के रंगों से भरा रहे। हैप्पी होली।” कपल की ये तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।
(ये भी पढ़ें- करीना-करिश्मा कपूर की मालदीव से हॉट फोटोज आईं सामने, दोस्त नताशा पूनावाला ने कीं शेयर)
27 फरवरी 2022 को मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार के साथ शादी के एक महीने पूरे होने पर अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जो उनकी वेडिंग फेस्टिविटीज की थीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “मैं आपसे कैसे प्यार करूं? ओह, इस तरह और उस तरह। या खुशी से शायद, मैं प्रदर्शन द्वारा विस्तार से बता सकती हूं? इस तरह, और इस तरह और अब और शब्द नहीं है... एक महीना।”
(ये भी पढ़ें- राहुल वैद्य पत्नी दिशा परमार के साथ नहीं मना पाएंगे पहली होली, सिंगर ने बताई वजह)
फिलहाल, मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार को हम भी होली की बधाई देते हैं। वैसे, आपको कपल की होली सेलिब्रेशन की फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।