एक्ट्रेस मौनी रॉय ने पहली बार अपने प्यार सूरज के साथ अपने इंस्टा हैंडल पर एक फोटो शेयर की है, साथ ही अपने हाथों की मेहंदी पर लिखे नाम को भी फ्लॉन्ट किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।
काफी अटकलों के बाद आखिरकार मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। इस बीच मौनी ने भी अपने इंस्टा हैंडल से पति सूरज संग एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही उनकी मेहंदी सेरेमनी की भी एक फोटो सामने आई है, जिसमें वह अपने हाथों पर लगी मेहंदी में अपने पति सूरज के नाम का पहला अक्षर फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।
अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि, मौनी रॉय साल 2019 से दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं। लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने गोवा में 27 जनवरी 2022 को शादी कर ली है। शादी से पहले उनकी प्री-वेडिंग की फोटोज ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने सूरज नांबियार संग रचाई शादी, जयमाला से मंगलसूत्र मोमेंट तक की झलकियां आईं सामने)
दरअसल, 26 जनवरी 2022 को मौनी रॉय की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी आयोजित की गई थी। मेहंदी सेरेमनी से मौनी की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वह हाथों की मेहंदी में अपने और अपने होने वाले पति सूरज के पहले अक्षर को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस दौरान येलो ड्रेस में मौनी काफी खूबसूरत लग रही हैं।
वहीं, मौनी रॉय अपनी हल्दी सेरेमनी में व्हाइट कलर की ड्रेस में अप्सरा लग रही थीं। उन्होंने व्हाइट कलर का लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने झुमकों और फूलों की मांगटीका व बालों की एक्सेसरीज से निखारा था और ये कहना गलत नहीं होगा कि, एक्ट्रेस ने अपनी मुस्कुराहट से अपनी सुंदरता में चार-चांद लगा दिए थे।
(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने मंगेतर सूरज संग 'मेहंदी है रचने वाली' गाने पर किया डांस, टैसल्ड लहंगे ने जीता दिल)
मौनी रॉय ने पहली बार अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सूरज के साथ पहली तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में मौनी ने सूरज को हग किया हुआ है और वह उन्हें मुस्कुराते हुए देखकर खुद भी मुस्कुरा रही हैं। इसके साथ मौनी ने कैप्शन में लिखा है,“सब कुछ।”
(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय की 'हल्दी-मेहंदी' रस्मों की झलकियां आईं सामने, होने वाले दूल्हे संग खुश दिखीं एक्ट्रेस)
फिलहाल, मौनी रॉय अपनी प्री-वेडिंग फंक्शन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और सूरज संग उनकी रोमांटिक फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। तो आपको कपल की फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट में अवश्य बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।