हाल ही में, एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022' में लोगों को शादी पर सलाह दी है और कहा है कि सभी को शादी करनी चाहिए। आइए आपको बताते हैं।
30 अगस्त 2022 की रात को मुंबई में '67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स' का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सितारे खूब सज-धजकर पहुंचे थे। कई सितारों ने कार्यक्रम में अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस दी और सभी ने इसे जमकर एंजॉय भी किया। इस अवॉर्ड नाइट को स्टार फ्रेंड्स रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने होस्ट किया। यूं तो अवॉर्ड फंक्शन में सभी खूबसूरत लग रहे थे, लेकिन हमारा ध्यान एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने खींचा।
इस इवेंट में मौनी रॉय बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। पिंक कलर का हाई-थाई स्लिट गाउन पहनकर एक्ट्रेस ने खूब बिजली गिराई। अपने लुक को उन्होंने बिना ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया। इस दौरान वह बेहद प्यारी लग रही थीं। रेड कार्पेट पर 'ईटाइम्स' से बातचीत में एक्ट्रेस ने शादी पर भी बात की। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
दरअसल, 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स' से मौनी रॉय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस ने शादी पर बात की है। एक्ट्रेस ने कहा, "मेरा सुझाव है कि सभी को शादी करनी चाहिए। मैंने शानदार शादियां देखी हैं, यहां तक कि मेरे माता-पिता की भी। मुझे लगता है कि हर दिन घर वापस जाने के लिए, किसी के साथ होने और सबसे अच्छे दोस्त होने की भावना होना बहुत प्यारा है।”
मौनी ने कुछ समय पहले ही अपने सुखी वैवाहिक जीवन के 8 महीने पूरे किए हैं। एक्ट्रेस ने 27 जनवरी 2022 को अपने जीवन के प्यार सूरज नांबियार के साथ शादी की थी। दोनों ने करीब 3 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था।
वर्क फ्रंट की बात करें, तो मौनी रॉय जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के साथ बड़े पर्दे पर आग लगाने वाली हैं। इसमें वह नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी हैं।
फिलहाल, मौनी रॉय द्वारा दी गई शादी पर सलाह के बारे में आपको क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे के लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।