मौनी रॉय ने मंगेतर सूरज संग 'मेहंदी है रचने वाली' गाने पर किया डांस, टैसल्ड लहंगे ने जीता दिल

एक्ट्रेस मौनी रॉय के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं और उनके 'मेहंदी' रस्म से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने होने वाले पति सूरज नांबियार के साथ डांस कर रही हैं। आइए दिखाते हैं वो वीडियो।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jan 26, 2022 | 20:37:35 IST

टीवी शो 'नागिन' फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) 27 जनवरी 2022 को गोवा में अपने दुबई बेस्ड बैंकर बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। करीब एक महीने से मीडिया में मौनी और सूरज की शादी की खबरें चल रही हैं। उनके वेडिंग वेन्यू से लेकर उनकी गेस्ट लिस्ट तक, सब कुछ चर्चा का विषय बना हुआ है। अब आखिरकार मौनी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। 

ADVT
ADVT

25 जनवरी 2022 को होने वाली दुल्हन मौनी रॉय को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहां से वह अपने वेडिंग वेन्यू गोवा के लिए रवाना हुई थीं। इस दौरान वह ब्राउन कोऑर्डिनेटर पैंट और एक शॉर्ट ब्लेज़र, ब्लैक स्नीकर्स, एक हैंडबैग और ब्लैक सनग्लासेस पहने हुए दिखी थीं। उनके चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। मौनी ने एयरपोर्ट से अपने दोस्तों के साथ अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ स्टोरीज भी शेयर की थीं। 

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने अपनी शादी के बारे में की बात, कहा- 'मैं और विक्की जैन सिर्फ डांस करते रहे')

वहीं, अब मौनी रॉय की प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरों और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर कब्जा कर लिया है और इंटरनेट इससे गुलजार हो गया है। उनके बेस्ट फ्रेंड राहुल शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें होने वाली दुल्हन मौनी को अपने होने वाले पति सूरज नांबियार के साथ 'मेहंदी है रचने वाली' गाने पर डांस करते देखा जा सकता है। टैसल्ड लहंगे के साथ उनकी येलो बैकलेस टैसल्ड चोली मेहंदी लुक के लिए नया ट्रेंड सेट कर रही है। यहां देखें वो वीडियो।

ADVT.
ADVT.

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें: मौनी रॉय की 'हल्दी-मेहंदी' रस्मों की झलकियां आईं सामने, होने वाले दूल्हे संग खुश दिखीं एक्ट्रेस)

इसके अलावा भी एक्ट्रेस की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी से कुछ और झलकियां सामने आई हैं, जिसमें वह अपने प्री-वेडिंग सेरेमनी को एंजॉय करती हुई देखी जा सकती हैं। यहां देखें इसकी झलकियां।

(ये भी पढ़ें: राकेश बापट ने 2022 में शादी करने के शमिता के संकल्प पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मैं उनसे सहमत हूं')

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'नागिन' एक्ट्रेस मौनी रॉय ने बीते दिनों गोवा में अपनी बैचलरेट पार्टी सेलिब्रेट की थी। वह पाउडर ब्लू कलर के ब्रालेट में गार्जियस लग रही थीं, जिसे उन्होंने मैचिंग सारंग और एक जैकेट के साथ पेयर किया था। मौनी ने सोशल मीडिया पर इसकी एक सीरीज शेयर की थी, जिसमें उन्हें अपनी दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी का आनंद लेते देखा जा सकता था।

ADVT.
ADVT.

'ई-टाइम्स' की एक रिपोर्ट की मानें तो, मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने अपने दोस्तों के लिए मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन की योजना बनाई थी। हालांकि, अब उन्होंने महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इसे कैंसिल कर दिया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि, मौनी की बंगाली और दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार दो शादियां होंगी। 

फिलहाल, हमें मौनी रॉय की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको एक्ट्रेस का डांस वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां