एक्ट्रेस मौनी रॉय ने सूरज नांबियार संग अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
सोशल मीडिया इन दिनों एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) की शादी की तस्वीरों से खचाखच भर गया है। इस बीच एक्ट्रेस ने भी अपनी वेडिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह सिंदूर रस्म पूरा करती हुई नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, मौनी रॉय पिछले करीब दो सालों से दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही थीं। हालांकि, उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था और अब मौनी रॉय अपने जीवन के प्यार सूरज संग शादी करके हमेशा के लिए उनकी हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने साउथ इंडियन रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई। कपल के वेडिंग लुक की बात करें तो, सफेद और लाल कलर की साड़ी में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने लाल पल्लू और बॉर्डर वाली कांजीवरम साड़ी के साथ रेड ब्लाउज पेयर किया और अपने लुक को गोल्ड ज्वेलरी व फूलों से बने बालों की एक्सेसरीज से स्टाइल किया था। वहीं, उनके पति सूरज नांबियार ने येलो कुर्ते के साथ व्हाइट धोती पहनी थी। दोनों अपने लुक में बेहद प्यारे लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने पति के नाम की मेहंदी की फ्लॉन्ट, सूरज नांबियार संग फोटो शेयर कर कही दिल की बात)
अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें। दरअसल, मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर की पहली फोटो में सूरज, मौनी रॉय की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सूरज, अपनी दुल्हन को मंगलसूत्र पहना रहे हैं। तीसरी फोटो वरमाला सेरेमनी की है और अंतिम तस्वीर में लोगों का दिल जीतने के लिए पर्याप्त है। इसमें मौनी और सूरज किसी बात पर हंस रहे हैं।
इसे शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में अपने पति के लिए एक खास नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ''आखिरकार मैं उन्हें पा गई। हाथ में हाथ डाले, परिवार और दोस्तों का आशीर्वाद, हम शादीशुदा हैं !!!!!!!!!!! आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए...। 27.01.22 लव, सूरज और मौनी।''
इससे पहले, मौनी रॉय ने पहली बार अपने इंस्टा हैंडल पर अपने पति सूरज नांबियार के साथ तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में मौनी ने सूरज को हग किया हुआ है और वह उन्हें मुस्कुराते हुए देखकर खुद भी मुस्कुरा रही हैं। इसके साथ मौनी ने कैप्शन में लिखा था, “सब कुछ।”
फिलहाल, हम मौनी और सूरज को उनकी शादी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।