बिजनेसमैन सूरज नांबियार संग शादी के बंधन में बंधीं एक्ट्रेस मौनी रॉय का नाम कई सितारों के साथ जुड़ चुका है। आइए आपको उनके कथित अफेयर के बारे में बताते हैं।
टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने ग्लैमर से लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) वर्तमान समय में अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी के बंधन में बंधीं। मौनी रॉय भले ही अब हमेशा के लिए सूरज नांबियार की हो गई हैं, लेकिन एक वक्त था, जब उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जोड़ा गया था। आइए आपको उनके कथित एक्स बॉयफ्रेंड्स के बारे में बताते हैं।
मशहूर सीरियल ‘देवों के देव.. महादेव’ में सती का किरदार निभा चुकीं मौनी रॉय का नाम उनके को-स्टार व महादेव के रोल से सुर्खियां बटोर चुके अभिनेता मोहित रैना के साथ जोड़ा जा चुका है। दोनों को अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता था। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि, साल 2018 में कपल का ब्रेकअप हो गया था।
(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने पति सूरज संग शादी की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर, सिंदूर रस्म पूरा करता दिखा कपल)
मौनी रॉय और ‘उतरन’ फेम गौरव चोपड़ा के बीच अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यहां तक कि, मौनी ने गौरव संग अपने रिश्ते को आधिकारिक भी कर दिया था और दोनों करीब 2 सालों तक रिश्ते में भी रहे थे। मौनी, गौरव संग शादी भी करने वाली थीं, लेकिन साल 2017 में उनका ब्रेकअप हो गया था। दोनों में से किसी ने भी ब्रेकअप की वजह का खुलासा नहीं किया था। दोनों को साथ में सीरियल ‘पति पत्नी और वो’ में देखा गया था।
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वालीं मौनी रॉय का नाम इस फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ भी जोड़ा जा चुका है। मौनी और अयान को अक्सर एक-दूसरे के साथ देखा जाता था। हालांकि, उन्होंने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और हमेशा एक-दूसरे को दोस्त बताया है।
पुलकित सम्राट और मौनी रॉय ने ‘क्योंकि.. सास भी कभी बहू थी’ में एक-दूसरे के साथ काम किया था और यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री ने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई थी।
(ये भी पढ़ें- कौन हैं मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार? जिस पर आ गया 'नागिन' फेम एक्ट्रेस का दिल)
मौनी रॉय का नाम दुबई बेस्ड बैंकर सूरज नांबियार के साथ साल 2019 से जोड़ा जा रहा है। मौनी को हमेशा मुंबई से दुबई आते-जाते देखा गया। हालांकि, उन्होंने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। लेकिन अब एक्ट्रेस सूरज संग अपने जीवन के नए चैप्टर की शुरुआत कर चुकी हैं।
(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने पति के नाम की मेहंदी की फ्लॉन्ट, सूरज नांबियार संग फोटो शेयर कर कही दिल की बात)
फिलहाल, मौनी रॉय और सूरज नांबियार अपनी जिंदगी के नए फेज की शुरुआत कर चुके हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।