लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस बिपाशा बसु की एक दोस्त उनके लिए खास गोद भराई पार्टी का आयोजन करने वाली हैं, जिसकी थीम बेहद यूनिक है। आइए आपको बताते हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब जल्द ही एक और कपल पैरेंटहुड जर्नी को शुरू करने जा रहा है और ये कपल कोई नहीं, बल्कि बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) हैं। जब से दोनों ने अपनी 'गुडन्यूज' के बारे में घोषणा की है, तब से फैंस उनके बेबी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि बिपाशा की एक करीबी दोस्त उनके लिए एक गोद भराई फंक्शन का आयोजन करने वाली हैं।
पहले ये जान लीजिए कि बिपाशा बसु और टीवी के फेमस एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी रचाई थी। दोनों के प्यार की शुरुआत फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी। अपने प्यार को एक कदम आगे बढ़ाते हुए दोनों ने शादी की और अब कपल शादी के 6 साल बाद अपने पहले बेबी का स्वागत करने जा रहा है। कपल ने 16 अगस्त 2022 को अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरों के साथ अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी।
अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, बिपाशा बसु की एक बेहद करीबी दोस्त उनके लिए गोद भराई करने वाली हैं। हालांकि, ये एक प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें केवल 20 लोगों को बुलाया गया है। ये फंक्शन आज यानी 23 सितंबर 2022 को होगा, जिसमें केवल एक्ट्रेस के बेहद करीबी लोग ही शामिल होंगे। हालांकि, इस पार्टी की थीम और टैगलाइन फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। दरअसल, पार्टी की टैगलाइन है, 'ए लिल मंकी इज द वे'। वहीं, कार्यक्रम की थीम और ड्रेस कोड 'महिलाओं के लिए पिंक या पीच और पुरुषों के लिए लैवेंडर या ब्लू है।'
(ये भी पढ़ें- नाक की गलत 'प्लास्टिक सर्जरी' पर छलका प्रियंका चोपड़ा का दर्द! कहा- 'मां मुझे देखकर डर गई थीं')
बीते दिनों, बिपाशा की मां ने उनके लिए एक पारंपरिक कार्यक्रम रखा था, जिसे बंगाली में 'शाध' कहा जाता है। इस रस्म में बिपाशा को उनकी पसंद का खाना बनाकर खिलाया गया था। इस समारोह के लिए होने वाली मां बिपाशा ने ब्राइट पिंक कलर की पारंपरिक रेशमी साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी को कैरी किया था। इसमें कोई दो राय नहीं कि इस लुक में बिपाशा गजब की खूबसूरत लग रही थीं, वहीं उनका प्रेग्नेंसी ग्लो उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था।
(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की लड़ाई में कौन कहता है पहले सॉरी? एक्टर ने किया खुलासा)
इससे पहले, 'मिड-डे' के साथ एक साक्षात्कार में बिपाशा बसु ने अपने चालीसवें वर्ष में गर्भावस्था को अपनाने के बारे में बात की थी और यही कारण था कि उन्होंने तुरंत इसकी घोषणा नहीं की, क्योंकि वे एक सुरक्षित फेज पर पहुंचना चाहती थीं। उन्होंने अपनी मॉर्निंग सिकनेस के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था, "कोई भी इस बारे में बात नहीं करता है कि यह कितना भयानक हो सकता है। यह मॉर्निंग सिकनेस नहीं है, यह ऑल टाइम सिकनेस है। मैं पूरे दिन उल्टी कर रही थी। मैं भगवान को देखती और कहती थी कि आप ऐसा क्यों कर रहे हो?"
(ये भी पढ़ें- करीना के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड लुक के लिए हुईं ट्रोल, यूजर ने कहा- 'बोटॉक्स की दुकान')
फिलहाल, हमें बिपाशा के बेबी शॉवर की तस्वीरों का इंतजार है। आपका इस पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।