बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के भाई मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा मोतीवाला एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के फुफेरे भाई मोहित मारवाह (Mohit Marwah) और उनकी पत्नी अंतरा मोतीवाला (Antara Motiwala) एक बेबी गर्ल के माता-पिता बन गए हैं। वो अगस्त 2021 का समय था, जब अंतरा की गोद भराई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। अब 9 महीने के इंतजार के बाद स्टार कपल पेरेंट्स बन गए हैं और सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने इस गुड न्यूज की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया के जरिए की है।
पहले ये जान लीजिए कि, मोहित मारवाह और अंतरा मोतीवाला ने 20 फरवरी 2018 को शादी की थी। यूएई के ‘Waldorf Astoria Ras al-Khaimah’ होटल में चले तीन दिन के लंबे सेलिब्रेशन के बाद, कपल ने अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर्स की उपस्थिति में फेरे लिए थे। मोहित मारवाह बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के भतीजे हैं, वहीं अंतरा मोतीवाला बिजनेस टाइकून अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी की भांजी हैं। तीन साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद अब दोनों एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं।
(ये भी पढ़ें: परमिश वर्मा ने गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल संग रचाई शादी, कपल की खूबसूरत वेडिंग फोटोज आईं सामने)
दरअसल, 21 अक्टूबर 2021 को सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने कपूर परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने की 'खुशखबरी' की अनाउंसमेंट की। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा है कि, मोहित मारवाह और अंतरा मोतीवाला को 20 अक्टूबर 2021 को एक बेबी गर्ल का आशीर्वाद मिला है। इस बेबी अनाउंसमेंट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “ @mohitmarwah @Antara_M @ReenaMarwah बहुत बहुत बधाई हो।”
इससे पहले, 18 अगस्त 2021 को अंतरा मोतीवाला के लिए उनकी फैमिली ने गोद भराई सेरेमनी का आयोजन किया था। इस सेलिब्रेशन में रिया कपूर, सोनम कपूर आहूजा, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, शनाया कपूर, खुशी कपूर और महीप कपूर ने शिरकत की थी। आफ्टर पार्टी के लिए अंतरा ने येलो शरारा सेट के साथ एक दुपट्टा कैरी किया था, जिसके बॉर्डर पर महीन मिरर वर्क किया गया था।
(ये भी पढ़ें: पिता शाहरुख को देख जेल में भावुक हुए आर्यन खान! 18 मिनट तक हुई बाप-बेटे की मुलाकात)
सोशल मीडिया पर अंतरा मोतीवाला की गोदभराई सेरेमनी की तस्वीरें छा गई थीं और इस ओकेजन की कुछ अनदेखी तस्वीरें प्रोफेशनल फोटोग्राफर सैम और एकता ने भी शेयर की थीं। हालांकि, फोटोग्राफर्स ने तुरंत ही इन फोटोज को डिलीट कर दिया था, लेकिन ये तस्वीरें अपलोड होते ही वायरल हो गई थीं। अपनी ट्रेडिशनल गोद भराई की रस्म और पूजा के लिए अंतरा ने एक गोल्ड और येलो कलर की सिल्क साड़ी के साथ ग्रीन ज्वेलरी पहनी थी। इनमें से एक तस्वीर में वो एक सफ़ेद कपड़े के ऊपर अपने पैरों की छाप पीछे छोड़ते हुए चलती नजर आ रही थीं।
अंतरा मोतीवाला मारवाह ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी गोद भराई सेरेमनी की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की थीं। रस्म के लिए अंतरा को पीले रंग की साड़ी में सिर पर लाल रंग का घूंघट ओढ़े देखा गया। उन्होंने इसे ग्रीन चोकर, लॉन्ग नेकपीस और मांग टीका के साथ पेयर किया था। वहीं, कुछ अन्य तस्वीरों में वह अपने बेबी बंप को सहलाती नजर आई थीं। इसके साथ ही उनका प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ दिखाई दे रहा था।
(ये भी पढ़ें: 'नदिया के पार' फेम सविता बजाज ने कहा- 'पति और बच्चे न होने का अफसोस नहीं', जानिए वजह)
फिलहाल, हम अंतरा और मोहित को बेबी गर्ल के पेरेंट्स बनने की बधाई देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।