हाल ही में, पूर्व एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने ढाई महीने के बेटे के नाम का खुलासा किया है।
टीवी इंडस्ट्री की पूर्व एक्ट्रेस व रियल लाइफ प्रिसेंस मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) इन दिनों अपने मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में, मोहिना ने अपने न्यू बॉर्न बेबी के नाम का खुलासा किया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, मोहिना कुमारी ने 14 अक्टूबर 2019 को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद 15 अप्रैल 2022 को मोहिना ने एक बेटे को जन्म दिया था। बेबी के जन्म के बाद भी वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अब उन्होंने अपने बेटे के नाम से पर्दा उठाया है।
(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी ने राधिका मर्चेंट को बताया- 'सबसे प्यारी', अरंगेत्रम में प्रदर्शन के बाद लुटाया प्यार)
मोहिना ने 6 जून 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे की पहली हवाई यात्रा का एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है। वीडियो की शुरुआत में मोहिना और बेबी की एक तस्वीर नजर आती है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे का चेहरा छिपा रखा है। दूसरे फ्रेम में, मोहिना फ्लाइट के अंदर अपने सोते हुए बच्चे को गोद में लिए हुए दिख रही हैं।
हालांकि, अंत में मोहिना ने अपने बेटे के नाम का खुलासा अनोखे अंदाज में किया। उन्होंने गुब्बारों की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा था, "वेलकम आयांश"। इसका मतलब ये है कि, मोहिना ने अपने बेटे का नाम आयांश रावत रखा है।
वीडियो में मोहिना ने अपने बेटे आयांश के साथ अपनी पूरी यात्रा के अनुभव को भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "यह हमारे बच्चे की पहली यात्रा, पहली उड़ान, पहली यात्रा का अनुभव था। हम उत्साहित थे, लेकिन थोड़ा घबराए हुए थे कि, यह कैसे होगा। लेकिन मुझे लगता है कि, हमने इसे ठीक से समझ लिया और हमारा बच्चा भी बहुत अच्छा ट्रैवल पार्टनर था। मुझे लगता है कि, उसने अपनी पहली यात्रा पर अच्छा किया। यात्रा के बाद हमारे बेबी का शानदार और गर्मजोशी से स्वागत हुआ। ओह हां, वीडियो के अंत में एक सरप्राइज है। अगर आपको पता चल गया हो तो बताएं।"
इससे पहले, 8 मई 2022 को मोहिना कुमारी सिंह ने पहली बार अपने बेटे आयांश के साथ दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो अपने लाडले को निहारती नजर आई थीं। ये फोटोज ब्लैक एंड व्हाइट थीं। हालांकि, उन्होंने अब तक अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है।
(ये भी पढ़ें- संभावना सेठ ने कहा- 'अविनाश से शादी करने पर लोगों ने उड़ाया था उनका मजाक', बताई वजह)
फिलहाल, हमें मोहिना कुमारी सिंह के बेटे की पूरी तस्वीरें देखना का इंतजार है। वैसे, आपको इनके द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।