'साथ निभाना साथिया' फेम मोहम्मद नाजिम को अपनी टैरो कार्ड रीडर गर्लफ्रेंड शाइना सेठ से अलग होने के बाद अभिनेत्री फराह कादर से प्यार हो गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पॉपुलर टीवी एक्टर मोहम्मद नाजिम (Mohammad Nazim) 'स्टार प्लस' के हिट शो 'साथ निभाना साथिया' में अपने किरदार 'अहम' से घर-घर में फेमस हुए। एक बेहद प्राइवेट पर्सन होने के बावजूद हमारे पास उनके डेटिंग जीवन के बारे में कुछ खास खबरें हैं। वह एक फेमस ज्योतिषी-सह-टैरो कार्ड रीडर शाइना सेठ के साथ 8 वर्षों से अधिक समय से एक स्थिर रिश्ते में थे। इतना ही नहीं, दोनों ने साल 2020 में एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने की भी योजना बनाई थी। हालांकि, चीजों ने एक अलग मोड़ लिया और वे अलग हो गए। अब अभिनेता मराठी अभिनेत्री फराह कादर के साथ रिश्ते में हैं।
'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद नाजिम पिछले दो सालों से मराठी एक्ट्रेस फराह कादर के साथ रिश्ते में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस भी हैं और शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसे साझा करते हुए कपल के एक करीबी सूत्र ने पोर्टल को बताया, “दोनों ने लगभग एक साल पहले डेटिंग शुरू की थी। वे एक-दूसरे को लेकर काफी गंभीर हैं। वे जल्द ही शादी कर सकते हैं, दोनों ही इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।"
आगे उसी बातचीत में सूत्र ने बताया कि मोहम्मद नाजिम की गर्लफ्रेंड फराह कादर अपने रिश्ते को बेहद प्राइवेट रखने को लेकर ज्यादा परेशान हैं। हालांकि, दोनों ने जनवरी 2023 में अभिनेता का जन्मदिन और इस तरह के कई अन्य कार्यक्रम भी साथ में ही सेलिब्रेट किए। सूत्र ने कहा, "फराह ने अपने आसपास के लोगों से स्पष्ट रूप से कहा है कि वे इस रिश्ते के बारे में किसी को न बताएं।"
आपको बता दें कि मोहम्मद नाजिम ने 2011 में टैरो कार्ड रीडर शाइना सेठ (असली नाम अधिविता) को डेट करना शुरू किया था और 2019 में शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे थे। हालांकि, 2020 में दोनों अलग हो गए और अपने जीवन में आगे बढ़ गए। जब उनसे इस बारे में बात करने के लिए संपर्क किया गया, तो उन्होंने इससे संबंधित कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया और शाइना ने भी अक्सर खुलासा किया है कि वह उनकी दोस्त हैं।
खैर, हम अभी भी मोहम्मद नाज़िम और उनकी मौजूदा गर्लफ्रेंड फ़राह कादर से उनके रिश्ते की पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।