बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर को करवा चौथ सेलिब्रेट करने के लिए एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर जाते हुए देखा गया। इस दौरान वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक।
आज यानी 24 अक्टूबर 2021 को सभी सुहागन महिलाएं करवा चौथ का त्योहार सेलिब्रेट कर रही हैं। ये त्योहार पतियों की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। मनोरंजन जगत से जुड़ी कई स्टार लेडीज ने आज अपने पतियों के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। इन्हीं में से एक अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत कपूर (Mira Rajput Kapoor) भी हैं।
शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से साल 2015 में शादी की थी। शादी के बाद से ही मीरा हर साल धूमधाम से करवा चौथ सेलिब्रेट करती हैं और अपने पति शाहिद की लंबी उम्र की कामना करती हैं। हाल ही में, वो एक्ट्रेस सोनम कपूर के मायके में करवा चौथ मनाने के लिए जाते हुए देखा गया।
(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी के लिए सासू मां ने भेजी सरगी, करवा चौथ में सुहागन लुक से एक्ट्रेस ने जीता दिल)
दरअसल, मीरा राजपूत को सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर के घर में करवा चौथ सेलिब्रेट करने के लिए जाते हुए देखा गया। इस दौरान उन्हें पैपराज़ी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। पिंक कलर के शरारा सेट में मीरा काफी खूबसूरत लगी रही थीं। उनके हाथ में करवा चौथ का सामान भी देखा जा सकता है।
मीरा राजपूत ने साल 2020 में पति शाहिद कपूर के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रखा था। इस बात की जानकारी मीरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए गए एक नोट के जरिए दी थी। मीरा ने अपने नोट में लिखा था, “बेबी मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, लेकिन मैं खाने को भी बहुत प्यार करती हूं। शाहिद करवा चौथ की शुभकामनाएं। मैं अगले साल कोशिश करूंगी, और मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करती हूं।”
(ये भी पढ़ें- सोनाली बेंद्रे ने करवा चौथ पर पहना अपनी शादी का 19 साल पुराना लहंगा, दिखीं बेहद खूबसूरत)
हालांकि, मीरा राजपूत ने साल 2019 में पति शाहित के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। इस दौरान उन्हें ट्रेडिशनल साड़ी में स्पॉट किया गया था। कान में इयररिंग्स और गले में हैवी नेकलेस मीरा को एक परफेक्ट इंडियन टच-अप दे रहे थे। वो अपने करवा चौथ लुक में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें- दिशा परमार ने शेयर कीं अपने करवा चौथ लुक की झलकियां, लाल साड़ी में मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती आईं नजर)
फिलहाल, मीरा राजपूत अपने करवा चौथ लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।