एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत आज यानी 21 फरवरी 2022 को अपने बच्चों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।
सेलिब्रिटी पत्नियों में से एक मीरा राजपूत (Mira Rajput) खूबसूरती में किसी भी हीरोइन से कम नही हैं। वो अपने अभिनेता-पति शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ-साथ अपने दोनों बच्चों मीशा और ज़ैन कपूर का भी बखूबी ख्याल रखती हैं। मीरा का फैशन गेम ऑन-पॉइंट रहता है, जिसका सबूत हमें उनका लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक देखकर मिला है। दरअसल, हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके दोनों बच्चे उनके साथ थे। आइए आपको दिखाते हैं स्टार वाइफ का एयरपोर्ट लुक।
पैपराजी के कैमरों में कैद हुईं मीरा आज यानी 21 फरवरी 2022 को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान उनके दोनों बच्चे मीशा और ज़ैन भी उनके साथ थे। सामने आए वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, वो स्टाइलिश लुक में दिख रही हैं और अपने बच्चों को भी संभाल रही हैं।
(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने नए घर से शेयर की पहली सेल्फी, शाहिद के साथ ड्रॉइंग रूम में आईं नजर)
मीरा का एयरपोर्ट लुक कैजुअल लेकिन काफी स्टनिंग था। इस दौरान उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और बच्चों के हाथ पकड़े हुए थे। तीनों इस अंदाज में काफी क्यूट लग रहे थे। मीरा के लुक की बात करें तो, उन्होंने ब्लैक ट्राउजर के साथ स्ट्राइप ब्लू कलर का टॉप पेयर किया हुआ था। उनके बाल हाफ बंधे हुए थे।
खैर, उन्होंने पोज देने का इंतजार नहीं किया और तेजी से बाहर निकलती दिखाई दी। इससे पहले, स्टार वाइफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें ये तीनों अपने ग्लिटर शूज फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे थे। तीनों के चेहरे सामने नहीं आए थे, लेकिन ऐसा लग रहा था कि, वो कहीं जा रहे हैं। बाद में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था, ''मेरे बच्चे और मैं।'' इस तस्वीर को उनके फैंस ने काफी सराहा था। अक्सर वो अपने बच्चों के साथ अपनी शानदार तस्वीरें शेयर करती हैं, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं।
(ये भी पढ़ें- 'दादा साहब फाल्के अवॉर्ड' फंक्शन में साथ दिखे रूमर्ड कपल कियारा-सिद्धार्थ, नेटिजन्स ने लुटाया प्यार) 7 जुलाई 2015 को बी-टाउन के हैंडसम हंक शाहिद कपूर ने दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत के साथ शादी रचाई थी। उस समय दोनों की शादी की खूब चर्चा हुई थी। मीरा 26 साल की उम्र में अपने दो प्यारे बच्चों मीशा कपूर और ज़ैन कपूर की सबसे कूल मॉम हैं। (ये भी पढ़ें- विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें: रेड आउटफिट में काफी खुश दिखा कपल) वैसे, मीरा जो भी लुक कैरी करती हैं, उसमें काफी खूबसूरत लगती हैं। लेकिन आपको उनका लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, अगर हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।(Photo Credit- Mira Kapoor, Viral Bhayani)