एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने नए साल पर एक वीडियो शेयर किया है, जो उनकी 2021 की खूबसूरत यादों से भरा हुआ है। आइए आपको दिखाते हैं।
एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। लेकिन उनकी पत्नी मीरा राजपूत कपूर (Mira Rajput Kapoor) इंटरनेट की दुनिया में काफी जानी-मानी हस्ती बन चुकी हैं। मीरा एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं। हाल ही में, मीरा ने नए साल के मौके पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 2021 के अपने खास पलों को संजोया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने मालदीव में मनाया न्यू ईयर, पति संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें)
मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर से शादी करने के बाद अपनी पहचान बनाए रखी और खुद को एक बेहतरीन पर्सनैलिटी के रूप में स्थापित किया है। वो अपने परिवार और बच्चों के साथ भी किसी तरह का समझौता नहीं करती हैं। मीरा अपने सोशल मीडिया पर अक्सर अपने दोनों बच्चों मीशा और जैन के साथ काफी प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही, मीरा अपने पति शाहिद के साथ भी खूब मस्ती करती नजर आती हैं।
(ये भी पढ़ें- करीना ने ननद सोहा की फैमिली संग मनाया न्यू ईयर, पार्टी एंजॉय करते दिखे पति सैफ और बेटे तैमूर)
1 जनवरी 2022 को मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने साल 2021 के खास पलों को एंजॉय करती नजर आ रही हैं। वीडियो में मीरा ने अपने माता-पिता, सास-ससुर और दोस्तों के साथ की फोटोज को भी शामिल किया है। वहीं, वीडियो में आप देख सकते हैं कि, मीरा अपने दो बच्चों मीशा और जैन के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। क्लिप में उन्होंने शाहिद के साथ बिताए प्यार भरे पलों को भी संजोया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मीरा ने कैप्शन में लिखा है, "चीयर्स जो हमें मिले, #memories #memorylane #lookback #reelitfeelit #reelkarofeelkaro।"
(ये भी पढ़ें- 'देवों के देव महादेव' फेम मोहित रैना ने GF अदिति संग रचाई शादी, वेडिंग फोटोज आईं सामने)
इससे पहले, 23 दिसंबर 2021 को मीरा कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल से एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने बच्चों के साथ मिलकर क्रिसमस की तैयारियां करती नजर आ रही थीं। क्लिप में मीरा को मीशा और जैन के साथ क्रिसमस ट्री को सजाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “जहां पेड़ खो गया। हां, हमने क्रिसमस ट्री खो दिया। मैंने पिछले 4 वर्षों से उसी खूबसूरत 6 फीट लंबे, गहरे शंकुधारी हरे पेड़ का उपयोग किया था और हर साल उसे कुछ नए तरीके से सजाया था। हर साल वह "क्रिसमस" लेबल वाले बॉक्स से निकलता था और 26 दिसंबर को तुरंत वापस चला जाता था (जितना मुझे मौसमी सजावट पसंद है, मैं ओसीडी की मरीज हूं, इसलिए मुझे चीजों को साफ रखना पसंद है)।”
फिलहाल, मीरा द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।