एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने 17 दिसंबर 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिस पर शाहिद ने एक फनी कमेंट किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। लेकिन वो अक्सर अपनी पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। मीरा, शाहिद के बिल्कुल अपोजिट हैं। वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शाहिद और अपने दोनों बच्चों मीशा और जैन के साथ तस्वीरे शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, मीरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी एक नई फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें- शादी के बाद अंकिता लोखंडे हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने एक्ट्रेस को बताया 'नशेड़ी', जानिए वजह)
17 दिसंबर 2021 को मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में वो आउटिंग के दौरान खुद को आईने में देखती नजर आईं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि, जब वो फ्लोरल प्रिंटेड स्नीकर्स पहनकर कंधे पर एक स्लिंग बैग लेकर पोज़ देती हैं, तो उनकी कई परछाईयां आईने में दिखाई देती हैं। उन्होंने अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हैलो।"
(ये भी पढ़ें: पति सैफ की एक्स वाइफ अमृता से कभी नहीं मिली हैं करीना कपूर, खुद इंटरव्यू में बताई थी वजह)
शाहिद ने मीरा की इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, “आवाज आ रही है आपको?" ये कुछ ऐसा था, जैसे वे दोनों फोन पर बात कर रहे हों। शाहिद के कमेंट करने के बाद मीरा के कई फैंस ने उसी अंदाज में फोटो पर कमेंट किया। एक ने लिखा, "वाह बहुत सुंदर लग रही हो भाभी जी।" कई अन्य लोगों ने भी उन्हें "सुंदर" कहा।
वर्तमान में शाहिद कपूर अपनी अगली फिल्म 'जर्सी' को प्रमोट कर रहे हैं, जो 31 दिसंबर 2021 को रिलीज होने वाली है। यहां तक कि, मीरा भी फिल्म का प्रचार करने में अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने हाल ही में, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पियानो बजाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। उसके कैप्शन में मीरा ने लिखा था, “भले ही मैं #SingWithShahid नहीं कर सकती, मैं आपके लिए अपने प्यार @shahidkapoor के लिए इसे बजाऊंगी। इसे बजाते हुए, उम्मीद है कि, मैं जल्द ही @sachetparamparaofficial के साथ साझेदारी करूंगी। #mehram #jersey #pianocover #rougharoundage।”
गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'जर्सी' साउथ इंडियन फिल्म की रीमेक है। फिल्म एक असफल क्रिकेटर अर्जुन (शाहिद) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बेटे के लिए टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने के अपने सपने को पूरा करने का फैसला करते हैं।
फिलहाल, हमें मीरा और शाहिद के बीच की ये प्यारी-सी गपशप काफी पसंद आई। तो, आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।