हाल ही में, एक्टर शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बचपन की एक क्यूट फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत (Mira Rajput) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने बच्चों मीशा कपूर व जैन कपूर और पति शाहिद कपूर के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। हालांकि, इस बार कुछ अलग हुआ। हाल ही में, उन्होंने अपनी एक बचपन की फोटो शेयर की है, जिसमें वो काफी क्यूट लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी। ये एक अरेंज मैरिज थी। अब ये कपल दो प्यारे बच्चों का माता-पिता है। अक्सर ये परिवार साथ में नजर आता है। फैंस भी इस फैमिली को बेहद पसंद करते हैं।
(ये भी पढ़ें- करण वी ग्रोवर की पत्नी पॉपी जब्बल ने शेयर की शादी की नई तस्वीर, हाथ थामे दिखा नया कपल)
अब बात करते हैं मीरा द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटो की। दरअसल, मीरा ने 1 जून 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से अपने बचपन की एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ उनकी दादी भी नजर आ रही हैं। सामने आई फोटो में मीरा दो चोटी में दिख रही हैं। उन्होंने पिंक कलर की शर्ट भी पहनी है। इस अवतार में वो वाकई क्यूट लग रही हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए स्टार वाइफ ने एक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, ''बचपन से ही मैं अपने बेबी बालों को मैनेज कर रही हूं। दादी मां भी अच्छी लग रही हैं।''
इससे पहले, मीरा ने अपने फोटोशूट की कुछ झलकियां अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थीं, जिसमें वो ब्लैक कलर के गाउन में काफी ग्लैमरस लग रही थीं। मीरा ने 'शेन पिकॉक' द्वारा डिजाइन किया गया एक स्टनिंग ब्लैक गाउन पहना था, जिसे उन्होंने एक जोड़ी इयररिंग्स के साथ पेयर किया था। उन्होंने बोल्ड मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया था। उनके एक फोटो में शाहिद कपूर भी डैशिंग अवतार में नजर आए थे। यहां देखें वो फोटोज।
(ये भी पढ़ें- 'ना आना इस देस लाडो' फेम आदित्य रेडिज पापा बनने को हैं तैयार, पहली बार पैरेंटिंग पर की बात)
फिलहाल, ये कहना गलत नहीं होगा कि, मीरा बचपन से ही काफी स्टाइलिश हैं। वैसे, आपको उनकी फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।