एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्टर की फिल्म 'जर्सी' के गाने के म्यूजिक पर पियानो बजाते हुए वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को अपनी आने वाली फिल्म 'जर्सी' के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। हालांकि, उनके लिए जिसकी तारीफ सबसे ज्यादा मायने रखती है, वो है उनकी पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) की। वर्तमान समय में, मीरा राजपूत अपने बच्चों मीशा और ज़ैन से दूर हैं। हालांकि, इस बीच उन्होंने अपना वक्त निकालकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शाहिद के लिए एक अनोखा सरप्राइज शेयर किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
मीरा राजपूत न केवल शाहिद कपूर के लिए एक अच्छी पत्नी हैं, बल्कि अपने बच्चों मीशा और ज़ैन कपूर की परफेक्ट मॉम भी हैं। मीरा, हैंडी क्राफ्ट से जुड़े एक बिजनेस को हैंडल करती हैं। हाल ही में, उन्होंने एक यू-ट्यूब चैनल भी शुरू किया है। इसके अलावा, वो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पियानो बजाने की कुछ झलकियां भी शेयर करती रहती हैं, जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश होते हैं।
16 दिसंबर 2021 को मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हम उन्हें पियानो बजाते हुए देख सकते हैं। उन्होंने पियानो पर पति शाहिद की आने वाली फिल्म 'जर्सी' का गाना 'मेहरम' बजाया। मीरा ने शाहिद के साथ वीडियो प्ले करने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''यहां तक कि, अगर मैं #SingWithShahid नहीं कर सकती, तो भी मैं आपके लिए अपने प्यार @shahidkapoor के लिए इसे बजाऊंगी। इसे बजाते हुए उम्मीद है कि, मैं जल्द ही @sanchetparamparaofficial के साथ साझेदारी करूंगी।"
खैर, यह पहली बार नहीं है, जब हमें मीरा के पियानो बजाने की एक झलक मिली है। 19 सितंबर 2021 को उन्होंने अपने फैंस को अपनी छिपी हुई प्रतिभा की एक झलक दिखाई थी। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह पियानो पर कुछ धुन बजाती हुई दिखाई दे रही थीं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "यहां कुछ ऐसा है, जो आप मेरे बारे में नहीं जानते थे। मैं पियानो बजा सकती हूं! वैसे मैं अभ्यास से बाहर हूं, लेकिन मैंने संगीत पढ़ा है। मैं इसे बजाने के लिए आपके वापस आने का इंतजार नहीं कर सकती! मुझे अपने म्यूजिक के चैप्टर्स से बहुत नफरत थी, शायद इसलिए कि, वे परीक्षा में आते थे। लेकिन अब मुझे उन्हें छोड़ देने का पछतावा है! जब भी मैं एक पियानो देखती हूं, तो मैं बैठ जाती हूं और इसे बजाना शुरू कर देती हूं। लेकिन यह वही धुन है, जो मुझे अभी भी याद है। अब मुझे लगता है कि, मुझे इसे वापस से शुरू करना चाहिए।"
हालांकि, वीडियो में ट्विस्ट तब आया, जब मीरा ने अपने फैंस को एक सरप्राइज दिया था, क्योंकि कैमरा तब उनके पति शाहिद कपूर की ओर इशारा कर रहा था। वीडियो में दिखाया गया था कि, शाहिद धैर्यपूर्वक अपनी पत्नी के गाने के खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। मीरा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "पति फोटोबॉम्ब। उन्होंने तब तक इंतजार किया, जब तक मैंने उनके गाने 'बेखयाली' को नहीं बजाया।"
फिलहाल, हमें मीरा राजपूत का ये अनोखा टैलेंट काफी पसंद आया। तो, इस बारे में आप क्या कहेंगे? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।