बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा (Minissha Lamba) ने अपने पति रयान थाम (Ryan Tham) से शादी के 5 साल बाद तलाक ले लिया है और इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है। चलिए आपको बताते हैं इस बारे में।
फिल्म 'बचना ए हसीनो' में एक्टर रणबीर कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आ चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा (Minissha Lamba) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, मिनिषा ने अपने पति रयान थाम (Ryan Tham) से शादी के 5 साल बाद तलाक ले लिया है और इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है। चलिए आपको बताते हैं इस बारे में।
ETimes को दिए इंटरव्यू में मिनिषा ने बताया कि अब वो अपने पति रयान थाम को तलाक दे चुकी हैं। इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "रयान और मैं अब पूरी तरह से अलग हो चुके हैं। कानूनी तौर पर ये अलगाव हो चुका है।" साल 2018 से ही कपल के बीच मनमुटाव चल रहा था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के अलग रहने की खबरें भी सामने आई थी। हालांकि, मिनिषा ने उस वक्त इस बारे में कुछ नहीं कहा था। वहीं, अब इन सब खबरों पर विराम लगाते हुए मनीषा ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो और रयान कानून तौर पर अब अलग हो गए हैं। (ये भी पढ़ें: सुशांत के पिता वीडियो जारी कर बोले- 'फरवरी में ही मुंबई पुलिस को बता दिया था बेटे की जान को है खतरा')
मिनिषा लांबा और रयान थाम की मलाकात साल 2013 में जुहू स्थित नाइट क्लब ट्रायलॉजी में हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया था और 2 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद दोनों ने अपने इस रिश्ते को शादी में बदलने की हामी भरी थी। (ये भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती ने मानी सुशांत के साथ 'लिव-इन' की बात, लेकिन एक्टर के पिता पर लगाया ये आरोप)
एक्ट्रेस मिनिषा लांबा ने ब्वॉयफ्रेंड रयान थाम के साथ गुपचुप तरीके से शादी करके सभी को चौंका दिया था। दोनों ने 6 जुलाई 2015 को मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। जहां सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। दरअसल, जब एक्ट्रेस पूजा बेदी ने ट्विटर पर इस जोड़े को शादी की बधाई दी तब सभी को कपल की शादी के बारे में पता चला था। जबकि इससे पहले तक किसी को इस शादी के बारे में कुछ भी नहीं पता था। वहीं, इसके बाद मिनिषा ने अपने फैंस के साथ शादी की खबर को शेयर किया था। (ये भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती करती थी सुशांत सिंह को ब्लैकमेल? जीजा विशाल कीर्ति ने लगाए कई गंभीर आरोप)
मिनिषा लांबा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ के बारे में अपने फैंस को लगातार अपडेट करती रहती हैं। बात बॉलीवुड में उनकी एंट्री की करें तो साल 2005 में आई फिल्म 'यहां' से मिनिषा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2007 में फिल्म 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड', 'दस कहानियां', साल 2008 में फिल्म 'किडनैप' और 'बचना ऐ हसीनो' जैसी कई फिल्मों में मिनिषा ने अभिनय किया और उनकी अदाकारी को खूब पसंद किया गया।
फिलहाल, मिनिषा अपने पति से अब अलग हो चुकी हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।