हाल ही में, बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह ने एक प्राइवेट आईलैंड खरीदा है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने अपने करियर में कई शानदार गाने गाए हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद हैं। इसके साथ ही मीका एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। हाल ही में, पॉप सिंगर मीका सिंह ने एक प्राइवेट आइलैंड खरीदा है, जिसका वीडियो सामने आया है।
दरअसल, कहा जा रहा है कि मीका सिंह ने अपने लिए एक आइलैंड खरीदा है। सामने आए वीडियो में वह अपने आइलैंड पर टाइम स्पेंड करते दिख रहे हैं। हालांकि, अभी तक मीका की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।
(ये भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग क्यूट तस्वीर की शेयर, सड़कों पर घूमती दिखीं मां-बेटी)
मीका सिंह के इंस्टा हैंडल पर मौजूद एक वीडियो में वह बोट चलाते दिख रहे हैं। इस पोस्ट में बताया गया है कि उन्होंने एक आइलैंड खरीदा है। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय सिंगर हैं। पोस्ट में ये भी बताया गया है कि मीका ने एक झील, 7 नाव और 10 घोड़े भी खरीदे हैं। यहां देखें वह वीडियो।
जैसे ही ये वीडियो सामने आया, वैसे ही लोगों के कमेंट्स भी आने लगे। सभी ने सिंगर की तारीफ करते हुए इसे 'अमेजिंग' बताया है। एक यूजर ने लिखा, ''बढ़िया।'' दूसरे ने लिखा, ''वाह।'' अन्य ने लिखा, ''सिंह इज किंग।'' यहां देखें बाकी कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
मीका सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो वह अपने गानों से ज्यादा लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनका असली नाम अमरीक सिंह है और वह वेस्ट बंगाल में जन्मे थे। वह मशहूर सिंगर दलेर मेंहदी के छोटे भाई हैं। अपने करियर की शुरुआत मीका ने दलेर के साथ ही की थी और आज वह म्यूजिक इंडस्ट्री के 'किंग' हैं।
(ये भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा-अली फजल की शादीः मेहंदी-संगीत से लेकर भोजन और सजावट तक, जानें हर डीटेल)
फिलहाल, मीका सिंह के इस वीडियो पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।