साउथ इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सरजा की आज यानी 7 जून 2022 को पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनकी पत्नी मेघना सरजा ने उनकी याद में एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
साउथ इंडियन एक्टर चिरंजीवी सरजा (Chiranjeevi Sarja) की मृत्यु उनके प्रशंसकों के लिए एक दुखद घटना थी, लेकिन उनकी पत्नी मेघना राज सरजा (Meghana Raj Sarja) के लिए ये दुनिया का सबसे बड़ा दुख था। यही नहीं, अपने पति के निधन के दौरान वह मां भी बनने वाली थीं। आज यानी 7 जून 2022 को चिरंजीवी की पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी ने एक्टर को याद कर भावुक पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, चिरंजीवी ने साल 2018 में अपने जीवन के प्यार मेघना के साथ शादी की थी, लेकिन 2020 में हार्ट अटैक की वजह से कन्नड़ एक्टर का निधन हो गया था। उस वक्त मेघना प्रेग्नेंट थीं। 22 अक्टूबर 2020 को उन्होंने एक बेबी बॉय को जन्म दिया था।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने पहनी 2 लाख रुपये की सीक्विन मैक्सी ड्रेस, 'बुलगारी' के इवेंट में आईं नजर)
अब आपको मेघना का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल 7 जून 2022 को पति चिरंजीवी की पुण्यतिथि पर मेघना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चिरंजीवी के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों काफी प्यारे लग रहे हैं। गोल्डन कलर की साड़ी में मेघना सुंदर दिख रही हैं, जबकि दिवंगत अभिनेता अपनी लेडीलव को गोल्डन आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे थे।
इस फोटो के साथ मेघना ने एक भावुक नोट लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "आप और मैं ... अनंत काल तक आपके जैसा कोई नहीं था और आपके जैसा कोई नहीं होगा ... आप, चिरू ...आप और सिर्फ आप। लव यू।"
मेघना राज ने पति के निधन के कुछ समय बाद ‘पिकंविला’ को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि, भले ही उनके पति इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह हमेशा उनके साथ हैं। एक्ट्रेस ने कहा था, “मुझे ऐसा लगता है कि, हर दिन वह हमारे आस-पास हैं।”
(ये भी पढ़ें- आर माधवन ने पत्नी सरिता संग मनाई 23वीं मैरिज एनिवर्सरी, एक-दूसरे को विश करते हुए लिखा प्यारा नोट)
फिलहाल, हम भी अभिनेता को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हैं।