मिलिए क्रिकेटर उमेश यादव की डिजाइनर पत्नी तान्या वाधवा से, काफी फिल्मी है इनकी लव स्टोरी

यहां हम आपको भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज उमेश यादव और उनकी पत्नी तान्या वाधवा की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही हम उनके जीवन के हर पहलू से भी आपको रूबरू कराएंगे।

By Shivakant Shukla Last Updated: May 4, 2022 | 21:13:42 IST

मशहूर भारतीय क्रिकेटर उमेश कुमार तिलक उर्फ उमेश यादव (Umesh Yadav) विश्व क्रिकेट के बड़े नामों में से एक हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उमेश भारतीय क्रिकेट टीम, कोलकाता नाइट राइडर्स और विदर्भ क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि, 2015 'आईसीसी क्रिकेट विश्व कप' में उनका प्रदर्शन उनके करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 18 विकेट लिए थे। इसके अलावा, वह अपनी टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के साथ आईपीएल में गेंदबाजी के कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए भी जाने जाते हैं।

ADVT
ADVT

साल 2022 उमेश यादव के लिए काफी महत्व रखता है, क्योंकि 'केकेआर' के लिए बैक-टू-बैक मैच जीतने वाले उनके खेल से 'आईसीसी टी20 विश्व कप 2022' में उन्हें फिर मौका मिल सकता है। क्रिकेटर की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में फैन्स काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनके निजी जीवन के बारे में कम ही लोग जानते हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि, उनके निजी जीवन पर पर्याप्त मीडिया कवरेज नहीं होती है। हालांकि, उमेश और उनकी पत्नी तान्या वाधवा दोनों ही सोशल मीडिया यूजर्स हैं और यहां वह अपने जीवन से जुड़ी बातें शेयर करते हैं। यहां हम उमेश और तान्या की लव स्टोरी के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं। उनकी पहली मुलाकात से लेकर उनकी डेट नाइट्स तक, हम वो सब कवर कर रहे हैं, जो आप इस शानदार जोड़ी के बारे में जानना चाहते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं...

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें: क्रिकेटर्स की खूबसूरत पत्नियां: पॉपुलैरिटी में देती हैं पतियों को टक्कर, करोड़ों की है नेट वर्थ)

कौन हैं उमेश यादव की पत्नी तान्या वाधवा?

भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव की पत्नी तान्या वाधवा एक पंजाबी परिवार से संबंध रखती हैं। तान्या का जन्म 6 अगस्त 1989 में दिल्ली में हुआ था। वह एक ऐसे परिवार से थीं, जहांं के नियम सख्त थे। हालांकि, हमने अक्सर तान्या को वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों ही आउटफिट्स में देखा है। 

ADVT.
ADVT.

क्या करती हैं उमेश यादव की पत्नी तान्या वाधवा?

उमेश यादव की पत्नी तान्या वाधवा की बचपन से ही फैशन और कपड़ों में दिलचस्पी थी। दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद तान्या ने फैशन की दिलचस्पी को करियर में बदलने का निर्णय लिया था। उन्होंने दिल्ली से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और एक फैशन डिजाइनर के रूप में अपना काम शुरू कर दिया था और आज वह एक फैशन डिजाइनर हैं।

उमेश यादव और तान्या वाधवा की पहली मुलाकात

कई रिपोर्ट्स और सूत्रों के अनुसार, 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के खिलाड़ी उमेश साल 2010 में पहली बार आईपीएल मैच के दौरान तान्या वाधवा से मिले थे। तान्या क्रिकेट की बड़ी फैन हैं और उन्हें एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से उमेश से मिलने का मौका मिला था। यहीं से इनके जीवन में अच्छा बदलाव आने लग गया था। दोनों के रिश्ते की शुरुआत यहीं से मानी जाती है। 

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें: दिनेश कार्तिक को पत्नी निकिता से मिला था प्यार में धोखा, क्रिकेटर मुरली विजय संग था अफेयर)

उमेश यादव और तान्या वाधवा की डेटिंग स्टोरी

कहा जाता है कि, एक-दूसरे से कई बार मिलने के बाद उमेश यादव को तान्या से प्यार हो गया था, उनके काइंड और सॉफ्ट नेचर के कारण उमेश का दिल तान्या पर आ गया था। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2013 में उमेश और तान्या ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया था। कपल ने अपने-अपने परिवारों को अपने फैसले के बारे में बताया और उनके माता-पिता भी इस निर्णय से राजी हो गए थे। 

उमेश यादव और तान्या वाधवा की सगाई की रस्म

उमेश यादव और तान्या वाधवा की शादी को लेकर दोनों परिवार बेहद खुश थे। 15 अप्रैल 2013 को दोनों ने सगाई कर ली थी। सगाई होने से ये बात साफ हो गयी थी कि, उमेश और तान्या के संबंधों के बारे में मीडिया में चल रही खबरें सच थीं, और लवबर्ड्स एक-दूसरे के बारे में गंभीर थे।

सोशल मीडिया पर भी इनकी सगाई की खबरें फैल गई थीं। उमेश यादव और तान्या वाधवा की सगाई की रस्म नागपुर में उमेश यादव के घर पर हुई थी। जहां उमेश ने अपनी सगाई समारोह के लिए एक सफेद और काले रंग की चेकर्ड शर्ट और नीली डेनिम पहनी थी, वहीं तान्या बेज कलर के सलवार सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

उमेश यादव की तान्या वाधवा से शादी

29 मई 2013 को उमेश यादव ने अपनी गर्लफ्रैंड तान्या वाधवा से होटल 'सेंटर पॉइंट' नागपुर में शादी रचाई थी। अपनी शादी के दिन यह कपल काफी सुंदर लग रहा था। तान्या ने अपने फैशन डिजाइनिंग स्किल्स को साबित कर दिया था। दरअसल, उन्होंने एक पारंपरिक लहंगा पहना था। हालांकि, तान्या की 'चान्या-चोली' ने सबका ध्यान आकर्षित किया था। इसकी शानदार सिल्वर और गोल्डन कढ़ाई ने सभी का दिल जीत लिया था।

(ये भी पढ़ें: मिलिए इमरान ताहिर की पत्नी सुमैया दिलदार से, जिनके लिए क्रिकेटर ने छोड़ा पाकिस्तान)

जहां तान्या वाधवा ने अपने ब्राइडल लुक से लाइमलाइट चुराई थी, वहीं दूल्हे उमेश यादव ने साबित कर दिया था कि, उनकी सादगी किसी से कम नहीं है। क्रिकेटर ने आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थी और इसे भगवा रंग की पगड़ी के साथ कम्पलीट किया था। उमेश अपनी शादी के दिन डैशिंग लग रहे थे। शादी के वक्त तान्या की उम्र मात्र 23 साल थी, वहीं उमेश की उम्र 25 साल थी।

उमेश यादव और तान्या वाधवा की बेटी

सात साल के वैवाहिक जीवन के बाद 1 जनवरी 2021 को उमेश यादव और उनकी पत्नी ने इस दुनिया में अपनी बच्ची का स्वागत किया था। उमेश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोते हुए बच्चे की एक तस्वीर शेयर की थी। साथ ही एक मैसेज भी लिखा था कि, वह एक बच्ची के पिता बन गए हैं। इस मैसेज में लिखा था, "दुनिया में आपका स्वागत है, छोटी राजकुमारी!, रोमांचित हूं कि, आप यहां आ गयी हैं!"

तस्वीर के साथ, उमेश ने कैप्शन में एक नोट भी लिखा था, जिसमें लिखा था,  "यह एक लड़की है।"

उमेश यादव और तान्या वाधवा ने कब किया अपनी बेटी के नाम का ऐलान?

1 जनवरी 2022 को अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के खास मौके पर क्रिकेटर और उनकी पत्नी ने अपनी बच्ची के नाम की घोषणा की थी। तान्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो कोलाज शेयर किया था, जिसमें उनकी प्यारी बेटी की चार सुंदर फोटोज थीं। फोटो के साथ, तान्या  ने कैप्शन में एक प्यारा सा नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया था और इसने सभी का दिल जीत लिया था। तान्या और उमेश यादव ने अपनी बेटी का नाम 'हुनर' रखा है।

तो आपको उमेश यादव और तान्या वाधवा की प्रेम कहानी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात

Nita Ambani ने 'Reliance' की वार्षिक मीटिंग में 'छोटी बहू' Radhika पर बरसाया प्यार, कही ये बात

मेहंदी आर्टिस्ट Veena Nagda ने सेलिब्रिटी से मिलने वाले तोहफों पर की बात, जानें कितना लेती हैं चार्ज

Adnaan Shaikh अपनी GF Ayesha संग करने वाले हैं 'निकाह', शादी में देरी न करने की दी सलाह

Hurun Rich List: जानें Gautam Adani और Mukesh Ambani की पत्नियों Priti व Nita की नेट वर्थ

Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala संग अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह कोई ग्रैंड..'