मिलिए 208 करोड़ की संपत्ति वाले भारत के सबसे अमीर रैपर से, जो Badshah या Raftaar नहीं हैं

यहां हम आपको भारत के सबसे अमीर रैपर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बादशाह, रफ्तार या एमसी स्टेन नहीं हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Oct 21, 2023 | 15:45:41 IST

आज के टाइम में बादशाह, रफ्तार और यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) पॉपुलर रैपर्स हैं, जिनके सॉन्ग्स को लोग बेहद पसंद करते हैं। हालांकि, इस फैक्ट से इनकार नहीं किया जा सकता है कि प्रतिष्ठित गायक और रैपर बाबा सहगल ही वह शख्स हैं, जिन्होंने 90 के दशक में भारतीय संगीत प्रेमियों को रैप से परिचित कराया था। उनका एल्बम 'ठंडा ठंडा पानी' उस समय एक सनसनी बन गया था, जिससे कई युवा प्रेरित हुए, जिन्होंने आने वाले वर्षों में इतिहास रचा। 

ADVT
ADVT

ऐसी ही एक शख्सियत जिन्होंने इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में रैप म्यूजिक लाने में बड़ा योगदान दिया है, वह हैं बोहेमिया, जिन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने रैप से लोगों को दीवाना बना दिया, लेकिन एक शख्स ऐसे हैं, जो रैप को एक नए लेवल पर ले गए और वह और कोई नहीं, बल्कि सुपरस्टार यो यो हनी सिंह हैं। हनी सिंह ने बैक-टू-बैक कई हिट एल्बम रिलीज की, जिससे बॉलीवुड में भी रैप को खास तवज्जो दी गई।

यो यो हनी सिंह के पहले एल्बम ने ही मचा दी थी धूम

यो यो हनी सिंह का पहला पंजाबी एल्बम 'इंटरनेशनल विलेजर' 11 नवंबर 2011 को रिलीज़ हुआ था। यह एक खास तारीख '11-11-11' थी और वास्तव में यह उनके जीवन की सबसे भाग्यशाली तारीखों में से एक साबित हुई। उनका इस एल्बम का 'गबरू' सुपरहिट ट्रैक बन गया। इस गाने में यो यो हनी सिंह और जे स्टार थे, जो एक अन्य पॉपुलर सिंगर हैं। यह गाना न केवल भारत में सेंसेशन बन गया, बल्कि एशियाई म्यूजिक चार्ट में भी टॉप पर रहा और यहां तक कि बीबीसी के एशियाई चार्ट में भी शामिल किया गया, जो रैपर हनी सिंह के लिए एक बड़ी सफलता है।

ADVT.
ADVT.

'गबरू' के अलावा, हनी सिंह के एल्बम 'इंटरनेशनल विलेजर' में कई सारे हिट ट्रैक्स थे, जिन्होंने उन्हें रातोंरात सनसनी बना दिया। 'ब्राउन रंग', 'अंग्रेजी बीट', 'गोलियां' और 'डोप शॉप' से लेकर 'ब्यूटीफुल', 'याद' और 'गेट अप जवानी' तक, 'इंटरनेशनल विलेजर' को अभी भी उस समय के सबसे पसंदीदा म्यूजिक एल्बमों में से एक माना जाता है। जब सभी ने कहा कि हनी सिंह अपने करियर के टॉप पर पहुंच गए हैं, तो किसी को नहीं पता था कि यह एक सफलता की शुरुआत थी, जिसे हासिल कर पाना हर किसी के लिए एक सपना होता है।

जब यो यो हनी सिंह ने बॉलीवुड में की थी धमाकेदार एंट्री

यो यो हनी सिंह के सबसे पॉपुलर चार्टबस्टर्स में 'लक 28 कुड़ी दा', 'भगत सिंह (द ट्रिब्यूट)', 'डांस विद मी', 'गबरू', 'पंगा', 'चस्का', 'हाय मेरा दिल', 'यार भतेरे', 'अचको मचको' शामिल थे और यह लिस्ट अभी भी जारी है। 2011 में हनी सिंह ने फिल्म 'शक्ल पे मत जा' के लिए एक गाना गाया था, जिससे उन्होंने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी। 2012 में फिल्म 'कॉकटेल' के लिए गाए हुए उनके गाने 'मैं शराबी' ने उनकी पॉपुलैरिटी को दूसरे लेवल पर पहुंचा दिया था। 

ADVT.
ADVT.

हालांकि, 2014 में 'देसी कलाकार' की सफलता के बाद, हनी सिंह को बाइपोलर डिसऑर्डर हो गया और इससे पूरी तरह ठीक होने में उन्हें 5-6 साल लग गए। इस बीच, बादशाह, रफ़्तार, डिवाइन और अन्य ने रैप इंडस्ट्री में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी।

यो यो हनी सिंह का गाना 'कालास्टार' हुआ जबरदस्त हिट

लंबे इंतजार के बाद हनी सिंह का गाना 'कालास्टार' 15 अक्टूबर 2023 को रिलीज किया गया, जो 'देसी कलाकार' का दूसरा पार्ट है। इस गाने ने यूट्यूब पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। 21 अक्टूबर 2023 तक (खबर लिखे जाने तक) गाने को 8.2 मिलियन से ज्यादा लाइक्स और 75 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जो लगातार बढ़ रहे हैं। हनी सिंह के गाने 'कालास्टार' ने इंटरनेट पर धूम मचा दी। 90 के दशक के बच्चे, जो अब बड़े हो गए हैं, वे अपने पसंदीदा रैपर के वापस आने और पुराने दिनों की यादें ताजा होने पर बेहद खुश व सातवें आसमान पर हैं।

ADVT.
ADVT.

यो यो हनी सिंह की नेट वर्थ

यो यो हनी सिंह की नेट वर्थ की बात करें, तो एवरग्रीन रैपर और गायक की अनुमानित कुल संपत्ति 208 करोड़ रुपए है। अगर हम अन्य रैपर्स की कुल संपत्ति के बारे में बात करें, जिनकी तुलना अक्सर हनी सिंह से की जाती है, तो बादशाह की कुल संपत्ति 41.3 करोड़, रफ़्तार के पास 80 करोड़, एमसी स्टेन के पास 15-20 करोड़ और डिवाइन की नेट वर्थ 8.2 करोड़ रुपए है।

अन्य रैपर्स और यो यो हनी सिंह की कुल संपत्ति के बीच का बड़ा अंतर उनके करियर में पहले ही हासिल की गई सफलता के बारे में बताने के लिए काफी है। हालांकि, लंबे इंतजार के बाद अब एक बार फिर हनी सिंह म्यूजिक वर्ल्ड में छाने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उन्होंने खुलासा किया है कि 'देसी कलाकार' का तीसरा पार्ट पाइपलाइन में है।

फिलहाल, हनी सिंह के शानदार करियर पर आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात