बेटे जुनैद की शादी में बेहद खूबसूरत दिखीं मरियम नवाज, पहना इंडियन डिजाइनर का लहंगा

पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज के बेटे जुनैद की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें मरियम नवाज के लहंगे और उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ हो रही है। आइए आपको फोटोज दिखाते हैं।

By Deeksha Priyadarshi Last Updated: Dec 20, 2021 | 13:29:39 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaz sharif) की बेटी और पीएलएम-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज (Maryam Nawaz) के बेटे जुनैद सफदर (Junaid Safdar) और आयशा सैफ खान (Ayesha Saif Khan) की शादी पाकिस्तान में इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यह शादी एक हफ्ते तक चली थी, जिसमें पाकिस्तान के जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की थी।

ADVT
ADVT

पाकिस्तान मुस्लिम लीग की उपाध्यक्ष मरियम नवाज और कप्तान मुहम्मद सफदर अवान के बेटे जुनैद ने 23 अगस्त 2021 को लंदन के नाइट्सब्रिज में आयशा सैफ खान से शादी की थी। आयशा पूर्व राजनेता सैफ-उर-रहमान की बेटी हैं, जो नवाज शरीफ के करीबी माने जाते हैं। आयशा के माता-पिता लाहौर में होने के कारण निकाह में शामिल नहीं हो सके थे। वे एक वीडियो कॉल के जरिए समारोह में शामिल हुए थे।

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें: इन 8 दुल्हनों ने शादी में पहना मनीष मल्होत्रा ​​का डिजाइन किया गया लाल लहंगा, दिखीं बेहद सुंदर)

हाल ही में, मरियम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद से मरियम सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। खासतौर पर उनकी खूबसूरती और उनके द्वारा पहने गए डिजाइनर कपड़ों की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मरियम नवाज ने शादी के हर फंक्शन के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए हुए कपड़े पहने, जिसमें मरियम की खूबसूरती देखते ही बन रही है। उन्होंने कव्वाली की रात को गुलाबी रंग की साड़ी, मेंहदी में नीले रंग का लहंगा और बारात के लिए हरे रंग का लहंगा पहना था।

ADVT.
ADVT.

वैसे तो, हर कोई मरियम नवाज की ड्रेसिंग सेंस की तारीफ कर रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कह रहे हैं कि, सास बहू से ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। मरियम नवाज ने अपने लिए जो पाउडर ब्लू कलर का चुना था, उसे भारत के डिजाइनर अभिनव मिश्रा ने डिजाइन किया था। इस लहंगे में मिरर वर्क के साथ गोल्डन गोटा-पट्टी का काम किया गया था। लहंगे को ए-लाइन रखा गया था, जिसकी चोली को कोटी स्टाइल में डिज़ाइन किया गया था। इस लहंगे की कीमत अभिनव मिश्रा की वेबसाइट पर चार लाख रुपए से अधिक है।

वहीं, बेटे के बारात में मरियम नवाज ने हरे रंग का लहंगा पहना था, जिसे पाकिस्तानी फेमस फैशन डिजाइनर नाओमी अंसारी ने डिजाइन किया था। लहंगे में जरी-जरदोजी का खूबसूरत काम किया गया था, इसके अलावा लहंगे के बॉर्डर पर मल्टीकलर रेशम के धागों का वर्क था।

(ये भी पढ़ें:10 सब्यसाची दुल्हनें, जिन्होंने शादी में पहना ऑरेंज कलर का लहंगा, ब्राइडल लुक से नहीं हटेंगी नजरें)

ADVT.
ADVT.

दुल्हन बनीं आयशा खान ने निकाह के मुख्य फंक्शन के लिए रोज पिंक कलर का का लहंगा चुना था, जिस पर गोल्डन कलर के साथ खूबसूरत गोटा पट्टी का काम किया गया था। लहंगे में हाथ से कशीदाकारी कढ़ाई से फ्लोरल मोटिफ्स के साथ पैच डिज़ाइन बने थे। जटिल कढ़ाई वाले इस लहंगे को आयशा ने मैचिंग एंब्रॉयडरी वाले दो दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। आयशा ने अपने लुक को हैवी एथनिक ज्वेलरी से कंप्लीट किया था। गुलाबी लिपस्टिक और क्होल्ड आइज के साथ उन्होंने अपना मेकअप सटल रखा था। आयशा ने अपने आउटफिट के साथ मैचिंग पोटली बैग भी कैरी किया था। वहीं, जुनैद सफदर काले रंग के टक्सीडो सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे।

दूल्हे जुनैद सफदर ने अपनी बारात के लिए पाकिस्तानी डिजाइनर हसन शहरयार यासीन द्वारा डिजाइन की गई शेरवानी पहनी थी। इस शेरवानी की खास बात यह थी कि, इसे पाकिस्तान की प्राकृतिक चीजों से तैयार किया गया था। वहीं, दुल्हन आयशा खान ने इस लुक के लिए हैवी एंब्रॉयडरी वाला गाउन पहना था, जिस पर सिल्वर, ग्रीन और गोल्डन कलर के धागे से हैवी कढ़ाई की गई थी। दुल्हन ने इसे मैचिंग कलर के दो दुपट्टों के साथ स्टाइल किया था। इस लुक को आयशा ने स्टोन ज्वेलरी सेट और एक मांग टीका के साथ कंप्लीट किया था।

(ये भी पढ़ें: दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी महाराष्ट्रियन साड़ी, नथ और हार ने ब्राइडल लुक में लगाया चार-चांद)

फिलहाल, हमें मरियम नवाज की तस्वीरें और उनका ड्रेसिंग सेंस बेहद पसंद आया। वैसे आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां

Karan Kundrra ने ब्रेकअप रूमर्स के बीच GF Tejasswi संग किसिंग फोटो की शेयर, प्यार में डूबा दिखा कपल