हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस मानसी शर्मा ने अपनी बेबी गर्ल का फेस रिवील किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
टीवी एक्ट्रेस मानसी शर्मा (Mansi Sharma) ने 21 फरवरी 2019 को एक ग्रैंड सेरेमनी में पंजाबी एक्टर व सिंगर युवराज हंस से शादी की थी। इसके बाद 2020 में कपल ने अपने बेटे ह्रदय युवराज हंस का वेलकम किया था। अब, 16 सितंबर 2023 को उनकी बेटी मिजराब के जन्म के साथ उनका परिवार पूरा हो गया। तब से उनके फैंस उनकी बेटी का चेहरा देखने का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है।
7 नवंबर 2023 को मानसी शर्मा ने अपने इंस्टा हैंडल पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन होस्ट किया और फैंस की रिक्वेस्ट पर अपनी लाइफ से जुड़े कई अनसुने किस्सों का खुलासा किया। उन्होंने अपनी दूसरी गर्भावस्था के बारे में अपने फैंस द्वारा पूछे गए कई सवालों के जवाब भी दिए। उनमें से एक का उत्तर देते हुए मानसी ने बताया कि यद्यपि वह और युवराज दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन जब उन्होंने कंसीव किया, तब उन्हें इसकी कोई उम्मीद नहीं थी। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उनका बेटा बेहद एक्टिव है, जबकि उनकी बेटी शांत है। उन्होंने डिलीवरी के बाद केवल एक महीने में 12 किलोग्राम वजन कम करने का भी खुलासा किया।
हालांकि, मानसी की इंस्टा स्टोरीज में से वह स्टोरी काफी प्यारी थी, जिसमें उन्होंने अपनी बच्ची के चेहरे को रिवील किया। इसके अलावा, उन्होंने अपनी बेटी के पहले फोटोशूट की एक प्यारी फोटो शेयर की, जो एक सफेद कपड़े में लिपटी हुई थी। बेबी डॉल टोकरी में लेटी हुई नींद में लीन नजर आ रही थी। वैसे इसमें कोई शक नहीं कि मिजराब की पहली झलक वाकई बेहद प्यारी थी, जिसने अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीत लिया।
19 सितंबर 2023 को युवराज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पत्नी मानसी और उनकी न्यूबोर्न बच्ची को घर ले जाने का एक वीडियो साझा किया था। क्लिप में हम देख सकते थे कि कैसे परिवार ने ढोल-बाजा और मनमोहक सजावट के साथ अपनी छोटी राजकुमारी का स्वागत किया था। मानसी और युवराज के घर के पूरे एंट्रेस गेट को रंग-बिरंगे गुब्बारों, कागज की सजावट और एक विशाल टेडी बियर से सजाया गया था। तस्वीर में प्यारे पिता को अपनी बच्ची को गोद में लिए हुए देखा गया था, जबकि उनका बेटा उनके आगे-आगे चल रहा था। फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
16 सितंबर 2023 को युवराज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारी स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने अपने स्वीट नोट में अपनी बच्ची के आगमन की घोषणा की थी और परिवार को एक देवदूत का आशीर्वाद देने के लिए भगवान का आभार व्यक्त किया था।
मानसी की गोद भराई की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको मानसी और युवराज की बच्ची का चेहरा कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।