हाल ही में, अभिनेता मनोज पाहवा ने अपनी 'समधन' सुप्रिया पाठक और उनके परिवार संग अपने खास बॉन्ड के बारे में बात की है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
स्टार कपल सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर का अभिनेता मनोज पाहवा (Manoj Pahwa) व उनकी पत्नी-एक्ट्रेस सीमा पाहवा के साथ हमेशा से एक मधुर संबंध रहा है। हालांकि, सुप्रिया और पंकज की बेटी सनाह कपूर की मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा संग शादी ने दोनों परिवारों के बीच के रिश्ते को और मजबूत कर दिया है। सनाह और मयंक ने अपनी फैमिली व करीबी दोस्तों के बीच महाबलेश्वर में इंटीमेट शादी की थी।
हाल ही में, मनोज पाहवा ने अपनी समधन सुप्रिया पाठक और उनकी फैमिली के बीच के संबंधों के बारे में बात की है। जैसा कि, सभी जानते हैं कि, मनोज और सुप्रिया कई बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। मनोज ने बताया कि, वे हमेशा पारिवारिक मित्र रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- कैटरीना ने पति विक्की कौशल संग स्विमिंग पूल में एंजॉय करते हुए फोटो की शेयर, लिखा- 'मैं और मेरे')
मनोज पाहवा ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ संग बातचीत में कहा, “मेरे पास उनके साथ एक आराम का स्तर है। हम अभी रिश्तेदार बन गए हैं, लेकिन हम लंबे समय से पारिवारिक मित्र हैं। सुप्रिया और पंकज जी व उनके दो बच्चे और हमारे बच्चे, हम सभी गर्मी की छुट्टियों पर एक साथ वेकेशन पर जाते थे। जब ये बच्चे स्कूल में थे, तब हम एक साथ मनाली, शिमला और ऐसी जगहों पर जाते थे।”
साक्षात्कार में आगे मनोज से पूछा गया कि, क्या 'बहू' सनाह कपूर के माता-पिता सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर के साथ उनकी फिल्मों ने उनके बच्चों के बीच के रिश्ते में कोई भूमिका निभाई। इस पर मनोज ने कहा, “जैसा कि मैंने कहा, सभी चार बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते थे और छुट्टियों पर एक साथ जाते थे। हमें पता ही नहीं चला कि, दोनों कब परिवार के दोस्तों से ज्यादा हो गए। फिर मेरी बेटी ने भी देखा कि, उनके बीच कुछ है। तो चीजें खुल गईं और उनके माता-पिता से हमने बात की। हमें कोई समस्या नहीं थी, क्योंकि हम एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे।”
(ये भी पढ़ें- 'भाभी जी घर पर हैं' फेम शुभांगी अत्रे ने बताया- बेटी की देखभाल के लिए पति ने छोड़ दी थी अपनी नौकरी)
मनोज पाहवा ने अपने बेटे मयंक की सनाह कपूर के साथ शादी के बारे में भी बात की और कहा, “यह इस मायने में अच्छा था कि, लड़कीवालों और लड़केवालों के बीच कोई भेदभाव नहीं था। हम सभी दोस्त थे और कोई समस्या नहीं थी। दोनों ने 4-5 साल पहले सगाई की और उसके बाद लॉकडाउन हो गया। इसलिए एक दिन उन्होंने कहा कि, वे तैयार थे। हमें केवल निर्माता की भूमिका निभानी थी और इसे व्यवस्थित करना था। बाकी सजावट और अवधारणा बच्चों का विचार था।”
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान 1.60 लाख रुपए की लाल काफ्तान ड्रेस पहन पहुंचीं बहन करिश्मा की डिनर पार्टी में)
फिलहाल, हमें तो दोनों परिवार का बॉन्ड बेहद प्यारा लगता है। आपको कैसा लगता है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।